फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   coronavirus in up Yogi government is unable to treat even its own MLA kesar singh gangwar

यूपी : अपने विधायक का भी इलाज नहीं करा पा रही योगी सरकार, केसर सिंह गंगवार के बेटे का छलका दर्द

Mon, 19 Apr 2021 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Apr 2021 10:36 AM IST
सार

कोरोना संक्रमित होने के बाद गंभीर हालत में पहुंचे नवाबगंज के भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार के बेटे विशाल की ओर से सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट ने भाजपा में नीचे से ऊपर तक हलचल मचा दी। 

विज्ञापन
coronavirus in up Yogi government is unable to treat even its own MLA kesar singh gangwar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधायक केसर सिंह गंगवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्या यही है यूपी सरकार.. अपने ही कोरोना संक्रमित विधायक का नहीं करा पा रही इलाज, मैंने कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय फोन किया मगर क्या मजाल है जो फोन उठा लिया जाता। कोरोना संक्रमित होने के बाद गंभीर हालत में पहुंचे नवाबगंज के भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार के बेटे विशाल की ओर से सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट ने भाजपा में नीचे से ऊपर तक हलचल मचा दी। राज्य सरकार के इसका संज्ञान लेने के बाद रविवार को विधायक को नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


विधायक केसर सिंह 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें शहर के ही एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां दो दिन इलाज के बाद वह होम आइसोलेट हो गए लेकिन अगले ही ऑक्सीजन का स्तर गिर जाने के बाद उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बेटे विशाल के मुताबिक लगातार सेहत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने को कहा था। वह लगातार कोशिश करते रहे कि उनके पिता को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती होने की सुविधा मिल जाए लेकिन काफी कोशिश करने के बाद भी कहीं से कोई उम्मीद की किरण नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से विधायक के परिवार को एक संदेश मिला जिसमें कहा गया था कि वे विधायक केसर सिंह को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करा सकते हैं। इसके बाद विधायक का परिवार दोपहर के वक्त उन्हें लेकर आनन-फानन नोएडा रवाना हो गया। 

एक दिन पहले विधायक ने खुद की थी प्लाज्मा देने की अपील

विधायक केसर सिंह की हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें प्लाज्मा थेरेपी की सलाह दी थी। मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा उपलब्ध न हो पाने पर खुद विधायक ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट कर बी पॉजिटिव ग्रुप के महीना भर पहले संक्रमण से स्वस्थ हुए व्यक्ति से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की थी।

बेटे विशाल ने बताया कि उन लोगों ने तमाम व्हाट्सएप ग्रुप में यह मेसेज भेजा लेकिन बरेली में प्लाज्मा भी नहीं मिला। रविवार को हल्द्वानी के एक व्यक्ति ने प्लाज्मा दान किया जिसके बाद उनके पिता की हालत में कुछ स्थिरता आई और अब वह उन्हें नोएडा ले जा रहे हैं।

कोरोना संक्रमित होने के बाद पिता की हालत लगातार खराब हो रही है। मैंने कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय फोन किया ताकि उन्हें कहीं अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जा सके लेकिन वहां किसी ने फोन तक नहीं उठाया। इसी वजह से परेशान होकर मैंने फेसबुक पर पोस्ट की। -विशाल गंगवार, विधायक केसर सिंह के बेटे

कोरोना संक्रमितों के अच्छे उपचार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन न उठना समझ से परे है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं खुद इस समय संक्रमित हूं। समाज और सरकार को मिलकर काम करना होगा तभी कोरोना को हराया जा सकेगा। -संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed