फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coronas are getting infected here .. People are tearing apart the lockdown

इधर कोरोना संक्रमित मिल रहे.. उधर लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे

Sat, 16 May 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Coronas are getting infected here .. People are tearing apart the lockdown
सिविल लाइंस में खुली एक दुकान पर लगी ग्राहकों की भीड़. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शहर में सोशल डिस्टेंसिंग बेमतलब, होटल और ब्यूटीपार्लर तक खुले
विज्ञापन

सड़कों पर बढ़ी वाहनों की भीड़, रैली गोदाम में एएसपी ने डंडा चलवाकर सुधरवाई व्यवस्था

बरेली। जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले मिलने के बावजूद शहर में लोग काफी हद तक टेंशन फ्री लग रहे हैं। लोग इस कदर बेफिक्र हैं कि शहर में न तो लॉकडाउन का कोई मतलब रह गया है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। पुलिस की सक्रियता भी सिर्फ वाहनों की चेकिंग तक ही सीमित है। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं।

कोतवाली के सामने खुले जनरल स्टोर, पूरे दिन रही गहमागहमी

जरूरी सामान की दुकानें भी दोपहर में बंद करने का आदेश है पर दोपहर डेढ़ बजे कोतवाली के सामने कई जनरल स्टोर खुले थे। जरूरी सामान की सप्लाई के नाम पर खोले गए स्टोर्स में गारमेंट्स से लेकर सौंदर्य प्रसाधन तक का सामान बिक रहा था, जबकि ऐसी वस्तुओं को बेचने की फिलहाल अनुमति नहीं है। यहां काफी भीड़ थी और लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। बता दें कि महीने भर पहले साहिब राम संस पर ऐसा ही हाल देखकर एसपी सिटी ने प्रतिष्ठान मालिक को बंद करा दिया था। बाद में जब मालिक ने खुद को एक नेता का भाई बताया तो थाने से छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर पर होटल खुला

कोहाड़ापीर चौराहे पर एक होटल खुला मिला। यहां से थोड़ी दूरी पर ही प्रेमनगर थाना है और लगातार पुलिस की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके होटल का दिन भर खुला रहना व्यवस्था पर सवाल उठा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर बेहिसाब ट्रैफिक, ई-रिक्शा भी दौड़ रहे

स्टेडियम रोड से लेकर मूर्ति नर्सिंग होम और नैनीताल रोड तक दिन भर खूब वाहन दौड़े। स्टेडियम रोड पर तो जाम जैसे हालात थे। ई-रिक्शा भी सड़कों पर बेरोकटोक दौड़ते दिखे। एक ई-रिक्शा में तो चार महिलाएं एक-दूसरे से सटकर बैठी थीं।

हजियापुर में ब्यूटी पार्लर खुला, जूस और समोसे भी बिक रहे

कोरोना से झोलाछाप की मौत के बाद हजियापुर इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था, लेकिन अब वहां ब्यूटीपार्लर भी खुलने लगे हैं। मोहल्ले में राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। कोटेदार से लेकर ग्राहक तक बिना मास्क लगाए ही भीड़ के साथ खड़े थे। एक जगह समोसे बिक रहे थे। एक गली में ठेले पर गन्ने का रस बिक रहा था। वहीं एक मस्जिद के पास सेंवई को स्टॉल लगा था। खरीददारों की भीड़ लगी थी। मास्क कोई नहीं लगाए था।

रैली गोदाम में एएसपी ने चलवाया डंडा तो सुधरी व्यवस्था

रैली गोदाम में दुकानें दोपहर दो बजे खुलने से पहले ही महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को लाइन में लगवा दिया था, लेकिन दुकानें खुलते ही सारी व्यवस्था चौपट हो गई। तब एएसपी अभिषेक वर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने सख्ती की और सिपाही भी डंडे लेकर दौड़े तो थोड़ी ही देर में व्यवस्था सुधर गई। हालांकि उनके जाने के बाद हालात फिर पहले जैसे हो गए। श्यामगंज बाजार में सुबह के वक्त काफी भीड़ रही। एसीएम और बारादरी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने व्यवस्था सुधारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed