{"_id":"5e76508e8ebc3e6fa6217b2d","slug":"corona-virus-kanika-kapoor-bareilly-news-bly400383210","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: विदेशों से आकर गायब हुए लोग कहीं आपके पास तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: विदेशों से आकर गायब हुए लोग कहीं आपके पास तो नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कनिका कपूर प्रकरण के बाद विदेश से आने वाले लोग पड़ोसियों और परिचितों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। इनके बारे में गोपनीय सूचनाएं पुलिस से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों तक पहुंच रही हैं। इन्हें लगातार ट्रेस भी कराया जा रहा है, हालांकि अभी तक कोरोना की पुष्टि किसी में नहीं हुई है।
विदेश से लौटे लोगों के बारे में आसपास के लोग पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को गोपनीय सूचनाएं दे रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस मौके पर जाकर छानबीन कर रही है। डीडीपुरम में कैलिफोर्निया से लौटी मैनेजमेंट छात्रा के बारे में सूचना के बाद एसपी सिटी के निर्देश पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने छानबीन की। पता लगा कि छात्रा की जांच एयरपोर्ट पर ही हो चुकी है और निगेटिव आई हैं। फिर भी वह 15 मार्च को आने के बाद से घर पर ही आइसोलेशन में है। पुलिस को बताया गया कि छात्रा इस बीच कई परिचितों से मिली है। इनमें एक बिल्डर के यहां काम करने वाली कर्मचारी भी है।
पुलिस ने सूचना दी तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी छात्रा के घर आकर जांच रिपोर्ट आदि देखीं। एहतियात के तौर पर छात्रा और उसकी मां के सैंपल जांच के लिए प्रिजर्व किए गए हैं। कृष्णा काउंटी कॉलोनी में चॉकलेट बनाने वाली कंपनी के चार लोगों के विदेश से आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की। डेलापीर मंडी के पास की बस्ती में दो लोगों के सऊदी से आकर बिना जांच कराए घूमने की अफवाह फैली। बाकरगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दो दिन पहले बैंक में चार लोग आए थे। बताया कि इन लोगों ने जानकारी दी कि यह नौ मार्च को सऊदी अरब से आए थे। इनसे पूछा गया तो इन्होंने मना किया कि कोई जांच नहीं की गई है।
विज्ञापन
कीर्तन-जलसों की सूचना पर भी भागदौड़
पुलिस के पास कीर्तन या जलसों में भीड़ इकट्ठी होेने की सूचनाएं भी आ रही हैं। ऐसी सूचनाओं पर भी पुलिस दौड़ रही है। कुछ जगह सूचनाएं सही मिलने पर कार्यक्रम रद्द भी कराए जा रहे हैं।
अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल
एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना के खौफ की वजह से पुलिस के पास कई कॉल आ रही हैं। सजगता अच्छी बात है पर अफवाहें भी फैल रही हैं। कोई अफवाह फैलाता हुआ पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।