फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona vaccination: 27 vaccine stores to be built, CCTV cameras to be monitored

कोरोना टीकाकरण: 27 वैक्सीन स्टोर बनेंगे, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Fri, 08 Jan 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination: 27 vaccine stores to be built, CCTV cameras to be monitored
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला
बरेली। कोरोना टीकाकरण शुरू होने पर किसी तरह की कोई खामी न रहे इसके लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला जुटा हुआ है। जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए मुख्य स्टोर से जिले भर के सभी केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाने में लेटलतीफी होने की आशंका है। लिहाजा, केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए अब 27 नए मिनी कोल्ड चेन रूम बनेंगे। वैक्सीन मुख्य स्टोर से जरूरत के मुताबिक केंद्रों को भेजी जाएगी। वैक्सीन की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर पांच-पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में हुई ड्राई रन मॉकड्रिल के दौरान रामनगर पीएचसी पर बने केंद्र तक वैक्सीन पहुंचने में घंटे भर का समय लगा था। साथ ही, दुर्घटना होने पर वैक्सीन बर्बाद होने की भी आशंका जताई गई थी। नोडल अफसरों की रिपोर्ट में दूर दराज स्थित केंद्रों पर भी यही समस्या आने की आशंका जताई गई। इस पर मंथन के बाद अब शासन ने प्रत्येक टीकाकरण केंद्र के पास वैक्सीन स्टोर यानी मिनी कोल्ड चेन रूम बनाने को कहा है। निर्देश मिलते ही सीएमओ ने केंद्रों के चिह्नीकरण का काम पूरा करा लिया है। केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वैक्सीन को सुरक्षित और निर्धारित समय में वैक्सीन केंद्र तक पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनेंगे मिनी वैक्सीन स्टोर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया नबी बख्श, सीएचसी रिछा, सीएचसी शेरगढ़, पीएचसी शीशगढ़, सीएचसी मीरगंज, सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी, सीएचसी भोजीपुरा, पीएचसी रामनगर, सीएचसी मझगवां, सीएचसी भमोरा, सीएचसी क्यारा, सीएचसी बिथरी, सीएचसी नवाबगंज, सीएचसी फरीदपुर, पीएचसी दलेलनगर, सीएचसी कुआंडांडा, सीएचसी क्योलड़िया, सीएचसी आंवला, पीएचसी बानखाना, पीएचसी सुभाषनगर, पीएचसी बाकरगंज, पीएचसी सिविल लाइंस, पीएचसी पुराना शहर, पीएचसी जगतपुर और जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 55 केंद्रों पर होगी वैक्सीनेशन की मॉकड्रिल
- शासन के निर्देश पर 11 जनवरी को व्यवस्थाएं परखने के लिए होगी ड्राई रन मॉकड्रिल
बरेली। छह केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन की ड्राई रन मॉकड्रिल में खामियां मिलने के बाद अब शासन ने सभी केंद्रों पर एक दिवसीय मॉकड्रिल करने को कहा है। इसके तहत 11 जनवरी को दूसरे चरण में जिले के 55 कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर मॉकड्रिल होगी।

ड्राई रन के बाबत आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सभी 55 केंद्रों पर 138 सत्र में 11 जनवरी को ड्राई रन का आयोजन होगा। इसमें करीब 27 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने का रिहर्सल किया जाएगा। व्यवस्थाएं परखने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इसमें डमी लाभार्थी केंद्रों तक आएंगे। सूची से उनका मिलान होगा। वेटिंग रूम में रुककर फिर वैक्सीन लगाने, फार्म भरे जाने, मेसेज भेजने, रिकॉर्ड जांचने, ऑब्जर्वेशन रूम में रुकने, हेल्पलाइन नंबर देने और तबीयत बिगड़ने के संभावित मामलों का मॉकड्रिल होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed