फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Samples from other districts will also be examined in IVRI lab

कोरोना: आईवीआरआई लैब में दूसरे जिलों के नमूनों की भी होगी जांच

Sat, 09 May 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corona: Samples from other districts will also be examined in IVRI lab
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क

दो-ढाई सौ की क्षमता के बावजूद बरेली के 50-60 सैंपल ही भेजे जा रहे हैं लैब में
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद डीएम ने आईवीआरआई निदेशक-सीएमओ से बातचीत की

बरेेली। आईवीआरआई की लैब में कई और जिलों के सैंपल भी जांच के लिए आएंगे। दरअसल इस लैब में रोजाना दो से ढाई सौ तक नमूनों की जांच हो सकती है लेकिन अब तक यहां औसतन 50-60 नमूनों की ही जांच हो पा रही है। शुक्रवार को डीएम ने आईवीआरआई के निदेशक और सीएमओ के साथ बैठक कर जानकारी ली कि लैब में अगर ज्यादा सैंपल भेजे जाएं तो कोई दिक्कत तो नहीं आएगी। जवाब न में मिलने के बाद तय हुआ कि अगले हफ्ते से इस लैंब में दूसरे जिलों के भी सैँपल भेजे जाएंगे।
कोरोना की जांच के लिए बरेली से सैंपल पहले लखनऊ भेजे जाते थे, लेकिन पिछले महीने आईवीआरआई में लैब स्थापित हो जाने के बाद जिले के सभी संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच इसी लैब में कराई जा रही है। इस लैब से रिपोर्ट भी जल्द मिल रही है। आईवीआरआई लैब की क्षमता हर दिन 200 से 250 तक के नमूनों की जांच की है लेकिन फिलहाल एक दिन में 50 से 60 ही सैंपल आ रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद अब इस लैब में बरेली के साथ बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद आदि जिलों से भी नमूने भेजने की तैयारी है। शुक्रवार को डीएम नितीश कुमार ने आईवीआरआई के निदेशक डॉ. आरके सिंह और सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला के साथ वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि लैब में उसकी क्षमता के मुताबिक सैंपल भेजने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लैब में पर्याप्त टेस्टिंग किट और जरूरी संसाधन मौजूद हैं।
विज्ञापन

‘आईवीआरआई लैब में कोरोना जांच के लिए कई दूसरे जिलों के सैंपल भी आने हैं। इसलिए मीटिंग में अफसरों से पूछा गया कि इसमें कोई दिक्कत तो नहीं आएगी।’ - नितीश कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed