फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona's awe: more than doubled 73 infected in 24 hours, stirred up

कोरोना का खौफः 24 घंटे में दोगुने से ज्यादा 73 संक्रमित मिले, हड़कंप

Sat, 03 Apr 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Corona's awe: more than doubled 73 infected in 24 hours, stirred up
demo photo - फोटो : अमर उजाला

फिर बढ़ी संक्रमण की रफ्तार, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुटी सर्विलांस टीम

विज्ञापन
बरेली। करीब सात माह बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खौफ बढ़ा है। पिछले साल सितंबर में 70 से ज्यादा संक्रमित मिलने के प्रतिदिन मामले सामने आ रहे थे। शुक्रवार को फिर एक बार 70 का आंकड़ा पार हो गया। महज 24 घंटे में अचानक 73 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सर्विलांस टीमें संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, एंटीजन के करीब ढाई हजार सैंपल की जांच में 73 लोग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें आईजी, डीआईजी कार्यालय, आईवीआरआई में भी एक-एक और सर्वाधिक संक्रमित पॉश कॉलोनियों में मिले हैं। सभी की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में सर्विलांस टीम जुट गई है। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का सुझाव दिया है। संक्रमितों की जारी सूची में नोएडा से वापस आए दो लोग, बाजार संदल खां, प्रभात नगर, जनकपुरी, जगतपुर, वीर सावरकर नगर, साहूकारा, सिविल लाइंस, मारवाड़ी गंज, आजाद नगर, बाग अहमद खां, मिशन कंपाउंड, राजेंद्र नगर, रामपुर गार्डन, इज्जतनगर, सिंधु नगर, खन्नू मोहल्ला, खुर्रम गौटिया, फरीदपुर, प्रेम नगर, रेंज कॉलोनी, संजय नगर, कोविड अस्पताल समेत अन्य इलाकों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 40 फीसदी लोगों ने लगवाई वैक्सीन

इधर, संक्रमण की रफ्तार बढ़ी तो कोविड वैक्सीनेशन कराने वालों की तादाद भी बढ़ने लगी। पिछले कई दिनों से लक्ष्य के सापेक्ष हो रहा 15 से 20 फीसदी टीकाकरण का स्तर शुक्रवार को 40 फीसदी तक पहुंच गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 26 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष 6490 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर प्रतिरक्षित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed