{"_id":"5e974c5d8ebc3e76d21697e6","slug":"corona-positive-case-in-budaun-bareilly-news-bly402782149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में कोरोना वायरस के दो संक्रमित और मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में दोनों को पॉजिटिव बताया गया। इनमें एक व्यक्ति शहर और दूसरा सहसवान का निवासी है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले सहसवान में दो संक्रमित मिले थे। उसके बाद सहसवान को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था।
बदायूं में 6 अप्रैल को कोरोना का पहला संक्रमित व्यक्ति मिला था। वह जिस मस्जिद में मिला था उसके आसपास ढाई किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया था। अगले दिन सहसवान कस्बे को चार जोन और आठ सेक्टर में विभाजित कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए थे। इसके बाद 10 अप्रैल की रात आई रिपोर्ट में सहसवान के भवानीपुर खल्ली गांव में दूसरा कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था। इसके बाद तत्काल इस इलाके के 14 गांव सील कर दिए गए थे।
सोमवार को जिले से 20 सेंपल जांच को भेजे गए थे जिसमें 13 लोग भवानीपुर खल्ली के तथा सात लोग शहर के थे। इनकी रिपोर्ट बुधवार रात को आ गई। इनमें से दो लोग पॉजिटिव निकले हैं, जिनमें एक शहर तथा दूसरा भवानीपुर खल्ली गांव का बताया जा रहा है।