{"_id":"5ea8792b8ebc3e909a685543","slug":"corona-positive-bareilly-news-bly4041628166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूधावी की महिला को इलाज कराने लेकर गया था छोलाछाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूधावी की महिला को इलाज कराने लेकर गया था छोलाछाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। झोलाछाप के परि वार और परिचितों समेत 38 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने से अफसरों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब दो-तीन उन निजी अस्पतालों में स्क्रीनिंग कराने की तैयारी की जा रही है जिनमें झोलाछाप पिछले दिनों अबूधाबी से आई महिला को लेकर गया था।
झोलाछाप के पड़ोस में अबूधाबी से आए शख्स के साथ सभी 38 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि अबूधाबी का शख्स झोलाछाप को साथ लेकर अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने एक-दो निजी अस्पतालों में गया था। संभव है कि इन अस्पतालों से ही झोलाछाप तक वायरस आया हो। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग के साथ इन अस्पतालों में भी जांच कराई जाएगी।
हजियापुर में इतना फौजफाटा फिर भी
क्रिकेट मैच और जलमुर्गी का शिकार
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हजियापुर इलाके को सील कर दिया गया है मगर इसके बावजूद अंदरूनी इलाकों में मंगलवार को बेपरवाही का माहौल दिखाई दिया। तमाम लड़के संक्रमित झोलाछाप के घर के ऐन पीछे मैदान में मंगलवार को पूरे दिन क्रिकेट मैच खेलने में मशगूल रहे। पास ही तालाब में कई लड़के जलमुर्गी का शिकार करने में लगे रहे। सूचना पर पहुंचे पीएफए के रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक ने एक घायल जलमुर्गी लाकर उसका इलाज कराया। मामला जानकारी में आने के बाद एएसपी अभिषेक वर्मा ने बुधवार को अंदरूनी इलाके में ड्रोन उड़ाकर बाहर घूमने वालों को ट्रेस करने को कहा है।
विज्ञापन
कोरोना पीड़ित के संपर्क के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिलना सुकून की बात है। पु लिस स्वास्थ्य विभाग की मदद से संक्रमण की चेन पता करने की लगातार कोशिश कर रही है। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी रेंज
हजियापुर इलाका पूरी तरह सील है। पीएसी भी लगा दी गई है। परिवार और पड़ोस के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पता नहीं चल पा रहा कि संक्रमण कहां से हुआ। पुलिस टीम पूरी क्षमता से स्वास्थ्य विभाग की मदद में लगी है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी