{"_id":"620d54c08708b9043715bf4b","slug":"corona-infection-stopped-administration-gave-permission-to-open-gym-restaurant-and-cinema-hall-bareilly-news-bly475699898","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम रहा कोरोना संक्रमण, प्रशासन ने जिम, रेस्टोरेंट और सिनेमा हाल खोलने की दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम रहा कोरोना संक्रमण, प्रशासन ने जिम, रेस्टोरेंट और सिनेमा हाल खोलने की दी अनुमति
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus logo concept. Novel Coronavirus icon. COVID-19 disease image with red text. SARS pandemic red symbol. Isolated graphic design template. Creative nCOV outbreak sign with typography
- फोटो : Getty Images/iStockphoto
Link Copied
बरेली। कोरोना संक्रमण के केस अब तेजी से घट रहे हैं। सक्रिय संक्रमितों की तादाद भी अब 171 तक पहुंच गई है। करीब दो हजार से ज्यादा सैंपल की जांच में अब पांच से दस केस ही मिल रहे हैं। हालात में लगातार सुधार होने पर अब जिला प्रशासन ने जिम, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल और स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क फिलहाल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने इस बाबत जारी आदेश में कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर प्रभावी तौर पर कम हो रही है, इसलिए जिम संचालित होंगे पर स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क फिलहाल बंद रहेंगे। कोविड प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए रेस्टोरेंट, होटल, फूड प्वॉइंट्स, सिनेमा हाल भी पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे। नर्सरी से लेकर उच्चा शिक्षा तक के सभी शिक्षण संस्थान भी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार संचालित होंगे। डीएम ने सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी कार्यालयों में चल रही स्टाफ के रोस्टर की व्यवस्था भी स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
बैंक, सैन्यकर्मी समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित - बुधवार को करीब दो हजार सैंपल की जांच में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें एक बैंक कर्मी और सेना का एक जवान संक्रमित मिला है। इसके अलावा संक्रमितों में नवाबगंज, फरीदपुर के मोहल्ला परा, सिथरा, नवदिया अशोक, पवन विहार, बृजवासी नगर कर्मचारी नगर, आंवला और अयूब खां के रहने वाले लोग शामिल हैं। 24 संक्रमितों का होम आइसोलेशन समाप्त होने के बाद जिले में अब 171 सक्रिय संक्रमित बचे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।