फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona booster kit given to teachers engaged in election duty

विधानसभा चुनावः चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों को दी कोरोना की बूस्टर किट

Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Corona booster kit given to teachers engaged in election duty
चुनाव प्रशिक्षण में शिक्षकों को वितरित की गईं बूस्टर किट। - फोटो : CITY
बरेली। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को आयोग के निर्देश पर कोरोना की बूस्टर किट वितरित की जा रही है। मंगलवार को शिक्षकों को बूस्टर किट का वितरण किया गया। इसमें च्वनप्राश, काढ़ा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां हैं।
विज्ञापन

शिक्षक सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान बरेली में 38 शिक्षकों की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद से लगातार शिक्षक संगठन कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने और किट देने की मांग कर रहे हैं। इस पर आयोग ने किट देने के निर्देश दिए हैं। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पति-पत्नी दोनों के नौकरी में होने पर किसी एक की निर्वाचन में ड्यूटी लगाने को कहा है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

एक शिक्षक की दो जगह लगा दी ड्यूटी : मझगंवा ब्लॉक के सहायक अध्यापक प्रवेश कुमार की दो अलग-अलग बूथों पर ड्यूटी लगा दी गई है। 25 जनवरी को उनका प्रशिक्षण था। वह अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। उन्हाेंने अधिकारियों को पत्र लिखा है कि एक जगह से उनकी ड्यूटी काटी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed