फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona

पांच महीने से नो मूवमेंट जोन, फिर सेना में कैसे हुई कोरोना की घुसपैठ

Sun, 02 Aug 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona
बरेली। सेना की अलग-अलग बटालियन और यूनिटों में जवानों के कोरोना संक्रमित मिलने से सैन्य अफसर हैरान हैं। दरअसल देश में जब कोरोना की आहट ही शुरू हुई थी, तभी से सेना में बचाव के लिए कड़ाई शुरू कर दी गई थी। सिविल इलाकों को जोड़ने वाले चार रास्तों को बंद करने के साथ जवानों पर यूनिट से बाहर जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। पांच महीने से सैन्य इलाकों में नो मूवमेंट जोन जैसे हालात होने के बाद भी 21 जवानों के संक्रमित होने के बाद बचाव के लिए अब और सख्ती की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

अगस्त के पहले ही दिन सेना में भी कोरोना की घुसपैठ की खबर से हलचल मच गई है। सेना के सूत्रों के मुताबिक 21 जवानों में संक्रमण की पुष्टि के बाद सैन्य अफसरों ने सुरक्षा घेरा और मजबूत करने के साथ बचाव के सभी प्रयास करने के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कैंट के सदर इलाके कई संक्रमित मिले हैं। इसी इलाके के बाजार में सैन्यकर्मियों की भी आवाजाही है। हाल ही में पाबंदी लगने के बाद भी यह सिलसिला गुपचुप ढंग से जारी है। इसके अलावा शहर के श्यामगंज, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर बाजार में भी खरीदारी के लिए सेना की गाड़ियां पहुंचती हैं। आशंका जताई जा रही है कि सेना के जवानों के संक्रमित होने के इन्हीं दोनों में से कोई कारण हो सकता है। शनिवार को 21 जवानों के संक्रमित निकलने के बाद सेना में खलबली मच गई है। यूनिट, बटालियन, रेजिमेंट में संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए पूरी एहतियात के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य अफसरों से इस मामले में संपर्क की कोशिश की गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

इधर शहर के हर इलाके में नए केस मिलने का सिलसिला जारी
स्वास्थ्य और बैंककर्मी के साथ पीएसी के जवान भी संक्रमित
जिला अस्पताल का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। मीरगंज के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एक कर्मी, एयरफोर्स के सामने, मोती किला, श्यामगंज, सनसिटी में एक-एक, पीएसी के दो जवान संक्रमित मिले हैं। सुभाषनगर और बहेड़ी में चार-चार, गायत्री नगर एयर फोर्स स्टेशन, महानगर में एक-एक, डीडीपुरम दो, गोपाल नगर गोसाईं गौटिया, एक, विष्णु बिहार में एक-एक, किला में पांच, राजेंद्र नगर में दो, इज्जतनगर में चार, संजय नगर में दो, शांति बिहार, ख्वाजा कुतुब, विष्णुधाम में एक-एक, नौहरा हसनपुर में दो, सनराइज, जोगीनवादा, वीर सावरकर नगर, शंकर नगर, प्रभास कॉलोनी, आलमगिरीगंज में एक-एक, कोविड अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस में 14, प्रेमनगर में 12 पॉजिटिव
रिपोर्ट में 14 लोग सिविल लाइंस इलाके के हैं। हालांकि इनके पतों की जानकारी नहीं दी गई है। सर्विलांस टीम मोबाइल नंबर पर बात कर उन्हें ट्रेस कर रही है। प्रेमनगर में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड समेत प्रदेश के दूसरे जिलों के सात लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई। दो मरीज ट्रेस नहीं हो सके। बदायूं के तीन, लखीमपुर खीरी का एक, नैनीताल के दो और एक कासगंज का व्यक्ति संक्रमित मिला है।

पासपोर्ट ऑफिस में कोई संक्रमित नहीं
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुुमार के मुताबिक पासपोर्ट ऑफिस में कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं है। संक्रमित ने वहां का गलत पता दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित को कोविड अस्पताल ले जाने के लिए जब कॉल की गई तो उसने पासपोर्ट ऑफिस का कर्मचारी होने के बजाय कार्यालय के पास ही घर होने की बात कही। उन्होंने लोगों से सैंपल कराने के दौरान सही पता दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed