फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

बदायूं में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल हुए आठ

Sun, 19 Apr 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार रात अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में जालंधरी सराय की एक महिला और उसके बेटी के अलावा शेल्टर होम में क्वारंटीन एक नेपाली व्यक्ति में कोरोना संक्रमण बताया गया है। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पाई गईं मां-बेटी जालंधरी सराय इलाके के जोगीपुरा में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने के रहने वाले हैं। महिला अपने पति और बेटी के साथ बाइक से 13 अप्रैल को कासगंज की मोहन कॉलोनी में अपने मायके में बीमार मां को देखने गई थी। कासगंज में अपने घर में पहले से क्वारंटीन भाई की उसी दिन शाम को रिपोर्ट आई तो उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। तब तक महिला अपने परिवार के साथ बदायूं लौट आई थी। इसके बाद पता किया गया कि भाई से कौन-कौन मिला तो इन लोगों के बारे में पता चला। इस पर अगले दिन महिला और उसके परिवार को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया था। फिर 15 अप्रैल को महिला, बेटी, पति, बेटे समेत कुल सात परिजन के सैंपल भेजे गए। डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि शनिवार रात रिपोर्ट आई तो मां-बेटी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जबकि अन्य लोग निगेटिव बताए गए। अलीगढ़ से जानकारी आने के बाद मां-बेटी को बरेली ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। बाकी पांच परिजन को फिलहाल घर में क्वारंटीन रखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई। जालंधरी सराय इलाका इस तरह काफी संवेदनशील हो गया है, जिले में पहले मिले पांच मरीजों में से एक यहीं का है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से शनिवार को कुल 15 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे बने शेल्टर होम में क्वारंटीन नेपाल के एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस व्यक्ति को आगरा से 12 साथियों संग आते वक्त कादरचौक में पकड़ा गया था और सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था। नेपाल के इन लोगों में से उन्हीं लोगों के सैंपल भेजे गए थे, जो ज्यादा संदिग्ध लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed