फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona also overshadowed on B.Ed entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा पर भी कोरोना का साया

Wed, 05 Aug 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Corona also overshadowed on B.Ed entrance exam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo

कई कॉलेजों ने नौ अगस्त को परीक्षा कराने पर जताई आपत्ति, सात अगस्त को ऑब्जर्वर के साथ मीटिंग के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण को देेखते हुए नौ अगस्त को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा पर तमाम कॉलेजों ने आपत्ति की है। इस बाबत रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्रवेश परीक्षा कराने के लिए छह अगस्त को आर्ब्जवर आ जाएंगे। सात अगस्त को नोडल अफसर, केंद्र प्रभारियों आदि के साथ ऑब्जर्वर की बैठक होगी। इसमें जो भी निर्णय लिया जाएगा, उससे परीक्षा आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी को अवगत करा दिया जाएगा। परीक्षा पर अंतिम फैसला लखनऊ विश्वविद्यालय को ही लेना है।
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 30 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन पर 14800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो परीक्षा केंद्रों पर चार-चार सौ और बाकी पर पांच-पांच सौ परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए तमाम कॉलेज इस वर्ष प्रवेश परीक्षा कराने पर आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार प्रवेश परीक्षा कराया जाना ठीक नहीं है। हालांकि यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि छह अगस्त को लखनऊ से ऑब्जर्वर की टीम आएगी। सात अगस्त को नोडल अफसर, परीक्षा केंद्र प्रभारियों और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी। इसमें जो भी फैसला होगा, उसकी रिपोर्ट परीक्षा आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

रूटा भी बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं

रुहेलखंड विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (रूटा) भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए नौ अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं है। रूटा की ओर से संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक से परीक्षा निरस्त करने की मांग भी की जा चुकी है। महामंत्री डॉ. टीएस चौहान ने बताया कि एक-एक परीक्षा केंद्र पर पांच-पांच सौ परीक्षार्थी होंगे। लिहाजा उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना मुमकिन नहीं है। परीक्षा के लिए प्रदेश में नौ लाख से अधिक परीक्षार्थी और उनके परिजन आवागमन करेंगे। इससे उनमें संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर कई कॉलेजों ने आपत्ति की है। हालांकि ऑब्जर्वर के साथ सात अगस्त को बैठक में जो भी निर्णय होगा, उससे परीक्षा आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया जाएगा। - सुनीता पांडेय, कुलसचिव, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed