फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cooperative bank will return the honor fund of Shahjahanpur farmers from private fund

Bareilly News: सहकारी बैंक निजी फंड से लौटाएगा शाहजहांपुर के किसानों की सम्मान निधि

Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cooperative bank will return the honor fund of Shahjahanpur farmers from private fund
बरेली । शाहजहांपुर के एक हजार से अधिक किसानों की सम्मान निधि जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर और कनमन शाखा में मंगवाकर अधिकारियों ने घोटाला कर लिया। प्रभावित किसानों अब बरेली के चक्कर लगा रहे हैं। इस बीच सहकारी बैंक ने अपने निजी फंड से उनकी सम्मान निधि लौटाने का फैसला किया है। इस संबंध में बैंक ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र के गांव केवलरामपुर चिलौला निवासी शिव मोहन सोमवार दोपहर जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय आए थे। उप महाप्रबंधक सर्वेंद्र सिंह चौहान को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी सम्मान निधि सहकारी बैंक की कनमन शाखा में पुष्पा देवी के खाते में आ रही है। क्या वह सम्मान निधि के रुपये लौटा देंगी? इस पर उप महाप्रबंधक ने कहा कि आपकी सम्मान निधि लौटाने की जिम्मेदारी बैंक की है। यह मामला सिर्फ शिव मोहन का नहीं, बल्कि 1445 किसानों का है। 812 खातों में उनके आधार नंबर मैप कर उसमें सम्मान निधि के 2.29 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए। इसमें से 1.46 करोड़ रुपये का घोटाला कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन


--
घोटाले से प्रभावित किसानों का सत्यापन करा रहे हैं। इसके लिए छह वरिष्ठ अधिकारियों की टीम लगाई है। बैंक के निजी फंड से उनकी सम्मान निधि की धनराशि लौटाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - सर्वेंद्र सिंह चौहान, उप महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed