फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   conversion gang made Brijpal Abdullah and Piyush Mohammad Ali

Conversion Case: ब्रजपाल को बनाया अब्दुल्ला... पीयूष को मोहम्मद अली, अब्दुल मजीद ने ऐसे खेला धर्मांतरण का खेल

Thu, 28 Aug 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 01:04 PM IST
सार

अब्दुल मजीद के धर्मांतरण गिरोह ने बरेली के ब्रजपाल साहू का ही नहीं आगरा के पीयूष का भी धर्म परिवर्तन कराया था। सुभाषनगर का एक और हिंदू परिवार भी इस गिरोह के जाल में फंसा है। पुलिस उसके बारे में जानकारी कर रही है। 

विज्ञापन
conversion gang made Brijpal Abdullah and Piyush Mohammad Ali
धर्मांतरण के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पकड़े गए धर्मांतरण गिरोह के तार देशभर में फैले हुए हैं। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया है कि कुछ वर्ष पहले गिरोह के अब्दुल मजीद ने अपनी बहन आयशा का निकाह आगरा के पीयूष से कर दिया था। बाद में पीयूष का धर्मांतरण कराकर उसे मोहम्मद अली बना दिया। पीयूष और उसके परिजनों को धर्मांतरण गिरोह में शामिल भी कर लिया।

विज्ञापन


कुछ महीने पहले आगरा में भी धर्मांतरण गिरोह का खुलासा हुआ था। पुलिस ने पीयूष समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसपी साउथ अंशिका वर्मा का कहना है कि भय और प्रलोभन के कारण धर्मांतरण करने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। आरोपियों से बरामद साहित्य की भी जांच की जा रही है। पीयूष के संबंध में आगरा पुलिस से संपर्क करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जो भी सूचनाएं मिल रहीं हैं, उनकी सत्यता परखी जा रही है।
विज्ञापन


सुभाषनगर के एक और हिंदू परिवार का किया धर्मांतरण 
धर्मांतरण गिरोह ने सुभाषनगर के गांव करेली निवासी ब्रजपाल साहू समेत उसके पूरे परिवार का धर्मांतरण करा दिया। ब्रजपाल को अब्दुल्ला, उसकी बहन राजकुमारी को आयशा और मां ऊषा देवी को अमीना बना दिया। ब्रजपाल मुस्लिमों की तरह दाढ़ी भी रखने लगा है। अब जांच में पता चला है कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में ही एक और परिवार का धर्मांतरण प्रलोभन देकर कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने ससुरालवालों पर दर्ज कराई एक और रिपोर्ट, ससुर-जेठ पर लगाए ये आरोप

मौलाना अब्दुल मजीद ने परिवार के चार सदस्यों को कई दिन तक भुता के गांव फैजनगर स्थित मदरसे में रखा। यह परिवार अब सुभाषनगर में ही रहता है। गिरोह के सदस्य सलमान के करीबी बताए जा रहे सुभाषनगर के करेली निवासी कुछ लोगों का नाम भी इस प्रकरण में सामने आ रहा है। धर्मांतरण करने वाले इस परिवार को पुलिस तलाश रही है।

लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराता था गिरोह 
पुलिस ने भुता क्षेत्र के फैजनगर में छापा मारकर मदरसा संचालक अब्दुल मजीद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर धर्मांतरण गिरोह का खुलासा किया था। यह गिरोह लोगों को शादी कराने व रुपयों का लालच देकर उनका धर्मांतरण करता था। अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र की निवासी अखिलेश कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। जांच में पांचवें आरोपी का नाम भी सामने आया है। 

संबंधित खबर- UP: धर्मांतरण गिरोह में 200 से अधिक मौलाना... दक्षिण भारत से जुड़े तार, हवाला से लेन-देन; सोशल मीडिया पर कई ग्रुप

पुलिस टीम ने बुधवार को गिरोह के पांचवें सदस्य इज्जतनगर थाना के रहपुरा निवासी महबूब बेग की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस आरोपियों के परिजनों व करीबियों की भी कुंडली खंगाल रही है। हवाला के जरिये लेन-देन की आशंका में आरोपियों के बैंक खातों में हुए लेन-देन का ब्योरा खंगाला जा रहा है।

आरोपियों की खंगाली जा रही कॉल डिटेल 
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि जेल भेजे गए गिरोह के सरगना भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर निवासी अब्दुल मजीद, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव करेली निवासी सलमान, आरिफ और भोजीपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर चुन्लीलाल निवासी फईम की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। 

जांच में सामने आया है कि अब्दुल जमीद अक्सर तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान के लैंडलाइन नंबरों पर बात करता था। अब्दुल मजीद और उसकी पत्नी के पांच बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। उसके इन खातों में 13.20 लाख रुपये से ज्यादा होने की बात सामने आई है। एसपी साउथ ने बताया कि पांचवें आरोपी महबूब बेग को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed