फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Converged on the stage little Dramebaj

मंच पर जुटे नन्हें ड्रामेबाज

Fri, 29 Jan 2016 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 29 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Converged on the stage little Dramebaj
 छोटे बच्चों ने गुरुवार को बड़ा ड्रामा दिखाया। अपने अंदाज से सब का मन मोह लिया। कोई गब्बर बनकर डायलॉग बोल रहा था तो कोई सचिन तेंदुलकर की एक्टिंग कर रहा था। निर्णायकों को सब से बड़ा ड्रामेबाज चुनने में खासे असमंजस का सामना करना पड़ा। ऑडिशन के लिए 250 से अधिक बच्चे आए। इनमें से 34 का चयन किया गया। शुक्रवार को कक्षा पांच से आठ तक के बच्चों का ऑडिशन सोबती पब्लिक स्कूल में होगा।
विज्ञापन

सोबती पब्लिक स्कूल ग्रीन पार्क  में अमर उजाला की ओर से बरेली के बेस्ट ड्रामेबाज का आयोजन किया गया। ऑडीशन के लिए सुबह से ही बच्चों की लाइन लग गई। अभिभावक भी बच्चों के साथ आए। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्जवलन से हुई। इसमें सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के  एमडी अनमोल कपूर, फनसिटी के अमिता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सोबती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन चरनपाल सिंह, निदेशक दिव्याजोत सिंह, प्रधानाचार्य अल्पना जोशी शामिल रहीं। बच्चों ने स्टेज पर अपना टैलेंट दिखाया। मिमिक्री में भी बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गायन का धमाल तो सिर चढ़कर बोला। निर्णायक मंडल में शिल्पा सक्सेना, निशिता आनंद, शानू अग्रवाल, विकास शर्मा, प्रसन्नजीत भट्टाचार्य, तरंग बेली शामिल रहे। सभी चुने गए बच्चों के लिए सात फरवरी को ग्रांड फिनाले होगा। इस मौके पर बिग इंटरप्राइजेज के पुनीत, इंवेंटराइडर की श्वेता भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


आगे के ऑडिशन
29 जनवरी- कक्षा 5 से 8
30 जनवरी- कक्षा 9 से 12
ऑडिशन सोबती पब्लिक स्कूल ग्रीन पार्क में हाेंगे। सभी बच्चों को अपने स्कूल की आईडी लानी है। किसी भी स्कूल के बच्चे ऑडिशन में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed