फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Controversy over surprise inspection, Assistant Professor gives sharp reply to Principal

Bareilly News: औचक निरीक्षण पर विवाद, असिस्टेंट प्रोफेसर ने प्राचार्य को दिया तीखा जवाब

Sun, 28 Sep 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Controversy over surprise inspection, Assistant Professor gives sharp reply to Principal
बरेली। बरेली कॉलेज की एक असिस्टेंट प्रोफेसर और प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय के बीच 20 सितंबर को हुए औचक कक्षा निरीक्षण को लेकर तनातनी हो गई है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गईं शिक्षिका को प्राचार्य ने कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसके जवाब में उन्होंने प्राचार्य पर महिलाओं के प्रति घृणा रखने का गंभीर आरोप लगाते हुए दो पन्नों का तीखा पत्र भेज दिया। मामला तब शुरू हुआ जब प्राचार्य प्रो. राय ने एक विभाग का औचक निरीक्षण किया और असिस्टेंट प्रोफेसर को उनकी कक्षा में गैर हाजिर पाया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में इसकी एंट्री करते हुए संबंधित शिक्षिका को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर ने आरोपों को निराधार बताते हुए प्राचार्य की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताया। उन्होंने पत्र में लिखा कि नोटिस देना महिलाओं के प्रति घृणा को दर्शाता है, विशेषकर ऐसी शिक्षिका के प्रति जो शोध, परीक्षा ड्यूटी और शिक्षण कार्य जैसी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि निरीक्षण वाले दिन ही उन्होंने प्राचार्य को मौखिक रूप से अपनी अनुपस्थिति का कारण बता दिया था।
विज्ञापन


शिक्षक ने प्राचार्य की तत्परता को दुर्भावनापूर्ण इरादे का प्रतीक बताया और यहां तक कह दिया कि प्राचार्य को महिलाओं के प्रति घृणा रखने पर शर्म आनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपनी अनुपस्थिति का कारण स्वास्थ्य समस्याएं बताते हुए कहा कि वह नियमित रूप से कक्षाएं लेती हैं, और केवल तीन-चार कक्षाएं ही स्वास्थ्य कारणों से छूटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed