फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Controller of Examinations held hostage, posters of missing Vice Chancellor put up

Bareilly News: परीक्षा नियंत्रक को बनाया बंधक, कुलपति लापता के पोस्टर लगाए

Tue, 04 Jun 2024 06:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 04 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Controller of Examinations held hostage, posters of missing Vice Chancellor put up
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कई दिनों से चक्कर काट रहे बीएएमएस के विद्यार्थियों ने सोमवार को हंगामा किया। समाजवादी छात्रसभा (सछास) के बैनर तले पहुंचे छात्र-छात्राओं ने घंटों तक परीक्षा नियंत्रक को कार्यालय में बंधक बनाए रखा। साथ ही कार्यालय की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी। इसके बाद कुलपति कार्यालय पर कुलपति लापता के पोस्टर लगाए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों के बीएएमएस के छात्र दो सप्ताह से परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। उनकी मांग थी कि पूरक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका के लिए भी चुनौती मूल्यांकन का अवसर दिया जाए। समाधान नहीं होने पर वे सोमवार सुबह 10 बजे कुलपति के इंतजार में प्रशासनिक भवन में बैठे रहे। उनके नहीं आने पर विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की, जहां चुनौती मूल्यांकन का अवसर देने से मना कर दिया। कार्यकर्ताओं संग समर्थन करने पहुंचे सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में धरना दिया। छात्र फर्श पर बैठकर विवि प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। समाधान होता नहीं देख कार्यकर्ताओं ने कार्यालय की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इससे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में अंधेरा रहा। एसी, पंखे, कंप्यूटर आदि बंद हो गए। परीक्षा नियंत्रक और छात्र नेताओं के बीच नोकझोंक हुई। शाम तक परीक्षा नियंत्रक को बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस की सहायता से छात्राओं को शांत कराया गया। परीक्षा नियंत्रक ने सात जून तक कुलपति से चुनौती मूल्यांकन के संबंध में बात करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति का पता बताने वाले को इनाम का लगाया पोस्टर
विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के मुख्य द्वार पर दो पोस्टर लगाए। इसमें एक पर ''''लापता वीसी'''' तो दूसरे पर ''''वीसी साहब का पता बताने वाले को 5100 रुपये इनाम'''' लिखा था। वहीं, परीक्षा नियंत्रक से नोकझोंक के दौरान छात्रनेतओं ने कहा कि कुलपति न्यूयॉर्क या शिमला गए हैं छुट्टियां मनाने? जो समस्या का समाधान नहीं कर सकते। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक से लिखित में मांगा कि कुलपति बाहर हैं। विवि आने पर समाधान की बात की जाएगी। इस दौरान सछास महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव, अनिकेत यादव, मुकेश यादव, करन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed