{"_id":"5eadb8198ebc3e90a7654bae","slug":"control-room-warned-lockdown-means-lockdown-policemen-do-not-play-on-duty-bareilly-news-bly404560432","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम ने चेतायाः लॉकडाउन.. मतलब लॉकडाउन, ड्यूटी पर पबजी न खेलें पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम ने चेतायाः लॉकडाउन.. मतलब लॉकडाउन, ड्यूटी पर पबजी न खेलें पुलिसकर्मी
विज्ञापन
गश्त के दौरान भी मोबाइल में व्यस्त करते हैं पुलिस वाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शुक्रवार रात अधिकारियों की मीटिंग के बाद वायरलेस पर दिया निर्देश, टिकटॉक से भी रहें दूर
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के बावजूद लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने और एक संक्रमित युवक की मौत हो जाने से शहर अब कंटेनमेंट जोन में आ चुका है, लेकिन तमाम लोग अब भी लापरवाह बने हुए हैं। वे सड़कों और बाजारों में लगातार नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। हालात गंभीर होने के चलते शुक्रवार रात एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। इसमें सभी को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद सिटी कंट्रोल रूम से भी शहर में ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त रहने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रही थीं।
कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ने से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार की नजर भी शहर पर है, लेकिन ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकारियों तक पुलिस कर्मियों के मोबाइल पर गेम खेलने, चैटिंग करने, टिकटॉक वीडियो बनाने या फोन पर बतियाने की लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। कुछ दिन पहले निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सेटेलाइट और डोहरा चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को फोन पर व्यस्त देख जमकर लताड़ लगाई थी।
शहर में हालात गंभीर होने के चलते शुक्रवार रात एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कैंप कार्यालय पर सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सभी को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने और हॉटस्पॉट वाले इलाकों में गंभीरता से व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके बाद रात करीब सवा बारह बेज सिटी कंट्रोल रूम से भी ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए। कंट्रोल रूम ने चेतावनी जारी करते हुए कहा- लॉकडाउन.. मतलब लॉकडाउन, सभी पुलिसकर्मी अपने प्वाइंट पर चौकन्ने होकर ड्यूटी करें। कोई भी फोन में पबजी खेलता नजर न आए और न ही टिकटॉक पर वीडियो बनाए। फोन में व्यस्त पाए जाने पर सीधे सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी।