फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractor's arbitrariness, got utility duct constructed on private plot

Bareilly News: ठेकेदार की मनमानी, निजी भूखंड पर बनवा दिया यूटिलिटी डक्ट

Sun, 20 Apr 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Contractor's arbitrariness, got utility duct constructed on private plot
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों के निर्माण में ठेकेदार की मनमानी हावी है। डीडीपुरम में ठेकेदार ने निजी भूखंड के आगे वाले हिस्से पर यूटिलिटी डक्ट बनवा दिया। भूखंड स्वामी को पड़ोसी ने शनिवार कॉल कर जानकारी दी तो उन्होंने कर्मचारियों से आपत्ति जताई। इस पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने भूखंड स्वामी के परिजनों को ही दबाव में लेने की कोशिश की। भूखंड स्वामी ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को हकीकत बताई तो उन्होंने अवर अभियंता को मौके पर भेजा और डक्ट हटवाने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

डीडीपुरम आवासीय योजना में राजेंद्रनगर निवासी नरेंद्र कुमार ने 320 वर्गमीटर का भूखंड खरीदा था। प्राइम लोकेशन के इस भूखंड के आगे वाले हिस्से में नाली के उस पर 1.5 फुट अंदर जाकर यूटिलिटी डक्ट के लिए पहले खोदाई कराई और फिर उसमें निर्माण भी करा दिया। पीड़ित नरेंद्र कुमार के भतीजे महेंद्र कुमार ने कहा कि गलती ठेकेदार की है और हमें नगर निगम के अफसरों तक भागदौड़ करनी पड़ रही है। मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया है। अगर इस पर अमल नहीं हुआ तो वह नगर आयुक्त से मिलेंगे। शासन और प्रशासन के अन्य अधिकारियों से शिकायत करेंगे। यूटिलिटी डक्ट को हटाकर ठेकेदार को ऐसे निर्देश दिए जाएं कि वह किसी के खाली भूखंड पर कब्जे का प्रयास न करें। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने ठेकेदार के कर्मचारियों को तलब किया और भूखंड स्वामी से कहा कि डक्ट को हटवाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

--
मौके की पैमाइश करा रहे हैं। अगर ठेकेदार ने मनमानी कर निजी भूखंड पर डक्ट बनाया है तो उसे हटवाएंगे। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed