फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractors and vendors came face to face in the corporation, later a compromise was reached

Bareilly News: निगम में आमने-सामने आए ठेकेदार और फड़ विक्रेता, बाद में समझौता

Sat, 08 Jun 2024 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Contractors and vendors came face to face in the corporation, later a compromise was reached
बरेली। नगर निगम की नई बिल्डिंग में एक ओर महापौर और नगर आयुक्त अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। वहीं, बिल्डिंग के बाहर एलन क्लब सब्जी मंडी के फड़ विक्रेता व ठेकेदार धरने पर बैठ गए। दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। फड़ विक्रेताओं ने ठेकेदार पर रिवॉल्वर तानने का आरोप लगाया। बाद में महापौर ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ठेकेदार व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सैयद समीर शाहीद ने बताया कि उन्होंने एक करोड़ रुपये में ठेका लिया है। 180 रुपये प्रति फड़ उगाही तय हुई थी, लेकिन चुनिंदा फड़ विक्रेताओं ने मंडी पर कब्जा कर रखा है। कई बार उगाही रुक चुकी है। सहमति पर उगाही की रकम 160 रुपये कर दी, पर कुछ दिन बाद फड़ विक्रेताओं ने रुपये देना बंद कर दिया। ये लोग मारने की धमकी देते हैं। हमारी जान खतरे में है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, फड़ विक्रेताओं ने बताया कि वे रोजाना 200-250 रुपये कमाते हैं। इसमें कई फड़ व ठेले वाले दिव्यांग भी हैं। ठेकेदार के लोग 180 रुपये प्रति फड़ जबरन वसूली कर रहे हैं। 600 फड़ विक्रेता ठेकेदार से प्रताड़ित हैं। कहा कि ठेकेदार उन्हें माफिया बता रहे हैं, जबकि वह खुद रिवॉल्वर दिखाकर दबंगई के बल पर वसूली कर रहे हैं। यह भी कहा कि वे पिछले ठेके की तरह 100 से 120 रुपये उगाही दे सकते हैं। फड़ विक्रेताओं ने ठेला, फड़ व खोखा परिषद के अध्यक्ष संतोष कुमार पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने निकाला बीच का रास्ता
फड़ विक्रेताओं ने मीटिंग के बाद बाहर निकले अपर नगर आयुक्त सुनील यादव व शिव कुमार सिंह का घेराव किया पर कोई हल नहीं निकला। कुछ देर बाद बाहर निकले महापौर उमेश गौतम ने दोनों पक्षों से बात की तो 160 रुपये प्रति फड़ उगाही पर सहमति बन गई। शनिवार से दोबारा उगाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed