फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   contractor was tied up and beaten up all night for trying to harassment him In Bareilly

UP: आधी रात महिला के घर में घुसा ठेकेदार... किया घिनौना काम, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बांधकर रात भर पीटा

Sun, 31 Aug 2025 02:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Aug 2025 02:32 PM IST
सार

बरेली में दुष्कर्म की कोशिश में कारचोबी ठेकेदार को बांधकर रात भर पीटा गया। आरोपी को सुबह पुलिस को सौंपा गया। हाफिजगंज थाने का मामला है। 

विज्ञापन
contractor was tied up and beaten up all night for trying to harassment him In Bareilly
ठेकेदार को बंधक बनाकर पीटा - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बरेली जिले के हाफिजगंज थाना इलाके के एक गांव में कारचोबी ठेकेदार अकेली महिला को देखकर रात एक बजे उसके घर में घुस गया और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रातभर आरोपी को रस्सी से बांधकर पिटाई की, सुबह उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने हाफिजगंज थाना प्रभारी को बताया कि दूसरे गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय का युवक जाहिद कारचोबी का काम ठेके पर कराता है। 
विज्ञापन


उनके गांव में उसने कारचोबी का कारखाना खोल रखा है। कारखाने के पड़ोस में एक घर में शनिवार रात महिला अकेली थी। घर में दरवाजा न होने की वजह से रात करीब एक बजे जाहिद महिला के घर में घुस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने चारपाई पर सो रही महिला का मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और गली में जाकर शोर मचा दिया। तब आसपास के ग्रामीण एकजुट हो गए। उन्होंने जाहिद को पकड़ लिया।

उसके हाथ पैर बांधकर डाल दिए। सुबह यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात से बंधे पड़े युवक को छुड़ाकर थाने ले लाई। महिला ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, जाहिद अपने निर्दोष होने की सफाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed