फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractor Naeem Shastri sent to jail in Bareilly

सिल्ट डालने से शख्स की मौत: बरेली में ठेकेदार नईम शास्त्री को भेजा जेल, गुर्गे रच रहे सबूत मिटाने का खेल

Mon, 26 May 2025 10:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 May 2025 10:05 AM IST
सार

बरेली में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच सो रहे सब्जी विक्रेता पर ट्रॉलीभर सिल्ट पलट दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी ठेकेदार को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Contractor Naeem Shastri sent to jail in Bareilly
आरोपी नईम शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में सिल्ट डालने से सड़क किनारे सो रहे सब्जी विक्रेता की मौत के मामले में आरोपी ठेकेदार नईम शास्त्री को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, उसके गुर्गों ने सबूतों से छेड़छाड़ का खेल शुरू कर दिया है। मुकदमे में पुराना वाहन लगवाने के मामले में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी की भूमिका सामने आई है। पुलिस मुकदमे में उसका नाम भी शामिल कर सकती है। 

विज्ञापन


22 मई को दोपहर बाद ट्रॉलीभर सिल्ट पलटने से झाड़ियों के बीच सो रहे सुनील प्रजापति की दबकर मौत हो गई थी। सुनील के पिता गिरवर सिंह ने बारादरी थाने में ठेकेदार नईम शास्त्री उर्फ नईमुद्दीन व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिये ट्रैक्टर-ट्रॉली, उसके ड्राइवर के साथ ही ठेकेदार नईम शास्त्री की तलाश कर रही थी। पुलिस ने शनिवार शाम नईम को हिरासत में ले लिया था। उससे पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: तीन सौ करोड़ की ठगी का आरोपी गंगा इंफ्रासिटी का निदेशक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से बदायूं जिले के इस्लामनगर कस्बा निवासी नईम ने बताया कि उसका नगर निगम को ट्रैक्टर-ट्रॉली आपूर्ति करने का ठेका है। सफाई कार्य से उसका कोई मतलब नहीं है। वह मौके पर भी नहीं था। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि नईम पर बीएनएस की धारा 106 के साक्ष्य नहीं मिले तो उसे हटा दिया गया।  फिलहाल नईम पर धारा 105/61(2) लगाई गई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नईम से हुई पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

धाराओं में बदलाव से ये होगा असर
पहले नईम पर बीएनएस की धारा 106 लगाई गई थी। इसमें लापरवाही की वजह से किसी की हत्या कारित होना अपराध होता है। इसमें पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। अब नईम पर धारा 105/61(2) लगी है। इनमें धारा 105 गैर इरादतन हत्या की है, जिसमें पांच से दस साल तक की सजा हो सकती है। धारा 61 (2) अब साजिश रचने के मामले में लगाई जाती है। इसमें मूल मुकदमे की धारा के बराबर अपराध साबित होने पर उतनी ही सजा दी जा सकती है।

जनप्रतिनिधि करते रहे पैरवी
नईम शास्त्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन मुस्लिम सेवा मंच से जुड़ा है। वह इस संगठन का बड़ा पदाधिकारी बताया जाता है। इसी वजह से संबंध बनाकर उसने प्रदेश के कई नगर निगम व सरकारी अस्पतालों में ठेके ले रखे हैं। जिले के एक बड़े जनप्रतिनिधि ने नईम को छुड़ाने के लिए काफी पैरवी की। उन्होंने अधिकारियों से लेकर अन्य स्तर पर काफी प्रयास किए, लेकिन उसे जेल भेज दिया गया।

नईम ने बताए ड्राइवरों और कर्मचारियों के नाम
ठेकेदार नईम शास्त्री ने पुलिस को बताया कि उसने एनीजेनी सर्विसेज के नाम से वर्ष 2012 में पंजीकरण कराया था। इसके तहत उसे आउटसोर्सिंग का काम करना था। वह तभी से नगर निगम बरेली में सफाई कार्य के लिए मजदूरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सप्लाई कर रहा है। इन दिनों वह करीब 250 मजदूर और 40-45 टैक्टर-ट्रॉलियां रोज मुहैया कराता है। ट्रैक्टर की व्यवस्था बबलू यादव, सुनील, हरिओम, महावीर, शीशपाल उर्फ बिट्टू आदि करते हैं। इन्हीं में कुछ लोग सुनील प्रजापति की मौत के जिम्मेदार होंगे इसकी पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 

नए ट्रैक्टर-ट्रॉली के बदले पुराना वाहन खड़ा करने की थी साजिश
इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी नईम से पूछताछ में पता लगा है कि घटना के बाद वह इलेक्ट्राॅनिक मीडियाकर्मी के संपर्क में आया था। मीडियाकर्मी ने उससे घटना में शामिल नए ट्रैक्टर को बदलकर उसके स्थान पर दूसरा ट्रैक्टर थाने में खड़ा कराने का सौदा किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को भ्रमित करने के साक्ष्य मिले तो मुकदमे में आरोपियों के नाम एवं धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed