{"_id":"679ee722d92aa3d2c109b8ae","slug":"contractor-murder-due-to-extramarital-affair-in-bareilly-woman-killed-her-lover-along-with-her-husband-2025-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ठेकेदार की मौत मामले में नया मोड़, महिला से था अफेयर... प्रेमिका ने रात में मिलने बुलाया और फिर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ठेकेदार की मौत मामले में नया मोड़, महिला से था अफेयर... प्रेमिका ने रात में मिलने बुलाया और फिर मार डाला
Sun, 02 Feb 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:04 AM IST
सार
बरेली में ठेकेदार की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। उसकी मौत सीढ़ियों से गिरने से नहीं हुई, बल्कि हत्या की गई थी। उसका गांव की एक महिला से अफेयर था। रात में उसने मिलने के लिए बुलाया। महिला ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
bareilly murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा के कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद की हत्या विवाहेत्तर संबंधों की वजह से हुई। हत्या के तीन दिन बाद पत्नी ने गांव निवासी दंपती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपों की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र के गांव घुर समसपुर निवासी कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद (35) की 29 जनवरी की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही थी। बताया जा रहा था कि सीढ़ियों से गिरकर इकबाल की मौत हुई है।
पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई थी। शनिवार को इकबाल की पत्नी शहनाज ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति के गांव की एक महिला से विवाहेत्तर संबंध थे।
विज्ञापन
शहनाज 29 जनवरी को अपने पति के साथ मायके गई थी। वहां वह अपने पिता की बरसी में शामिल हुई थीं। पति उन्हें छोड़ने के बाद रात को ही घर लौट आए थे। शहनाज के मुताबिक, रात में महिला ने इकबाल को बहाने से अपने घर बुलाया और पति के साथ मिलकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव घर के दरवाजे पर फेंक दिया।

इकबाल की पत्नी शहनाज की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने गांव निवासी दंपती पर विवाहेत्तर संबंधों की वजह से हत्या का आरोप लगाया है। आरोपों की जांच की जा रही है। - नीलेश मिश्र, सीओ हाईवे