फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractor left the road after digging, pedestrians are getting worried

Bareilly News: ठेकेदार ने खोदकर छोड़ दी सड़क, परेशान हो रहे राहगीर

Tue, 14 Jan 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Contractor left the road after digging, pedestrians are getting worried
बरेली। सड़क व नाली निर्माण के लिए खोदी गईं गलियां अभी तक नहीं बनी हैं। ठेकेदार सड़क खोदने के बाद उनको बनाना ही भूल गए हैं। इससे जनता परेशान है।
विज्ञापन


वार्ड 60 में लाल मस्जिद के पास ख्वाजा चौक पर सड़क निर्माण चल रहा है। अंजुमन-ए-गुलमाने चिश्तिया के सदस्य मोहम्मद इरफान ने बताया कि एक माह पहले ठेकेदार ने सड़क खोदकर नाली निर्माण शुरू कराया था। क्षेत्र में 19 से 21 जनवरी तक जश्न-ए-गरीब नवाज कार्यक्रम होना है। इसको लेकर ठेकेदार ने जल्द सड़क डालने की बात कही थी, पर नाली बनाने के बाद खोदी गई सड़क को छोड़कर चला गया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। इंतजामिया कमेटी ने सड़क बनवाने की मांग की है।


स्वालेनगर यादवों वाली गली का कब शुरू होगा निर्माण

स्वालेनगर के यादवों वाली गली में कई मकान बने हुए हैं, लेकिन वहां तक जाने के लिए सड़क ही नहीं है। पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारी तक, सभी इस गली में सड़क निर्माण कराने की बात कह चुके हैं, लेकिन अभी टेंडर प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो सकी है। शनिवार रात और रविवार सुबह हुई बारिश से हालात और खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

अधूरा पड़ा काम, नगर निगम के अधिकारी बने अनजान
हजियापुर, संजयनगर, मुंशीनगर, एकतानगर, सिकलापुर, आजमनगर, बानखाना, मढ़ीनाथ इलाकों में सड़क व नाली निर्माण के कार्य अधूरे पड़े हैं। यहां निर्माण के लिए सड़क की खोदाई भी हो गई है। नालियां बन गई हैं, लेकिन सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। मोहल्ला फुटा दरवाजा में सड़क, नाली निर्माण धीमा चल रहा है। यहां भी लोगों को जलभराव से जूझना ना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी इससे अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
जिन इलाकों में ठेकेदारों ने काम पूरा नहीं किया है, इसको हम दिखवाएंगे। ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा। उचित जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। जिन सड़कों की हालत ठीक नहीं है, उनके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कराया जाएगा। - राजीव राठी, अधिशासी अभियंता
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed