फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractor left road construction incomplete, pedestrians worried

Bareilly News: ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा सड़क निर्माण, राहगीर परेशान

Sat, 27 Apr 2024 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Contractor left road construction incomplete, pedestrians worried
अलीगंज। गैनी से धनेती खरगपुर तक बनाई जा रही करीब 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ठेकेदार ने बीच में ही छोड़ दिया है। अब यहां आम लोग परेशानी उठा रहे हैं। अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी किस्त आने पर निर्माण फिर से शुरू कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था। पहली किस्त में 1.11 करोड़ रुपये जारी हुए। इस बजट से करीब 3.5 किलोमीटर हिस्से में सड़क का निर्माण किया जा चुका है। करीब दो किलोमीटर लंबे हिस्से में अब तक निर्माण नहीं हुआ है। इस हिस्से में सड़क खस्ताहाल है। इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी इसी सड़क से गुजरते हैं। पत्थरों पर गिरकर वह चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह का कहना है कि अब तक जो बजट मिला उससे काम कराया जा चुका है। चुनाव के बाद बचा काम भी पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed