फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contractor forged signature of EXEN for security money

सिक्योरिटी मनी के लिए ठेकेदार ने किया फर्जीवाड़ा

Thu, 29 Mar 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 29 Mar 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
Contractor forged signature of EXEN for security money
signature

निर्माण कार्य के जमा की गई सिक्योरिटी मनी वापस पाने के लिए ठेकेदार ने फर्जीवाड़ा कर डाला। एक्सईएन के फर्जी हस्ताक्षर वाला लेटर लेकर बैंक पहुंच गया लेकिन पकड़ा गया। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

2.20 शाहिद नगर निगम के निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते हैं। उन्हें नगर निगम से अपनी 2.20 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी वापस लेनी थी। इसके लिए शारिक ने एक्सईएन विकास कुरील के हस्ताक्षर से एक फर्जी पत्र तैयार कर एफडीआर रिलीज कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक, इज्जतनगर में आवेदन कर दिया। बैंक को एक्सईएन के हस्ताक्षर पर कुछ शक हुआ तो पत्र को पुष्टि के लिए नगर निगम भेजा गया। जांच में सारी पोल खुल गई। पता लगा कि निगम से तो ऐसा कोई पत्र जारी ही नहीं किया गया है। शाहिद ने फर्जीवाड़ा कर पत्र तैयार किया, जिस पर एक्सईएन के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी डिस्पैच नंबर डालकर बैंक में लगा दिया। एक्सईएन ने बताया कि  निगम ने बैंक को इस संबंध में अवगत करा दिया है। अब बैंक ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed