फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract worker dies after falling from pole, commotion at substation

Bareilly News: खंभे से गिरकर संविदाकर्मी की मौत, सबस्टेशन पर हंगामा

Thu, 28 Sep 2023 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Contract worker dies after falling from pole, commotion at substation
बरेली। महानगर सबस्टेशन के बन्नूवालनगर कॉलोनी में 11 केवी की बिजली लाइन पर जंफर जोड़ रहे संविदाकर्मी तस्सबर खां (50) की खंभे से गिरकर मौत हो गई। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने सबस्टेशन पर शव रखकर आक्रोश जताया। अधिकारी मौके पर पहुंचे। नौकरी और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया तो कर्मचारी वहां से हटे।
विज्ञापन

साथी कर्मचारियों ने बताया कि शटडाउन के दौरान करंट आने से कर्मचारी गिरा, जबकि डाक्टरों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से कर्मचारी खंभे से गिरा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

महानगर सब स्टेशन के संविदाकर्मी इस्लाम, साजिद, जवाहर और तस्सबर बुधवार शाम 6:20 से 7:10 बजे तक शटडाउन लेने के बाद बिजली लाइन ठीक करने निकले थे। रीजनल कॉलेज के निकट खंभे पर चढ़कर साजिद ने दो जंफर जोड़े। तस्सबर ने कहा- बड़ी देर लगा रहे हो। नीचे आओ। साजिद नीचे आया तो तस्सबर खंभे पर चढ़ गया। वह तीसरा जंफर जोड़ रहा था कि अचानक नीचे गिर गया। साथी कर्मचारियों ने जेई पकंज कुमार को सूचना दी और तस्सबर को निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से शव लेकर संविदाकर्मी महानगर सबस्टेशन पहुंच गए। हंगामे के हालात बने तो अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल, अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला मौके पर पहुंचे। आर्थिक मदद दिलाने और तस्सबर के बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों-कर्मचारियों की वार्ता हो गई है।

सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के बिना फॉल्ट ठीक कर रहे थे कर्मचारी
सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के बिना ही कर्मचारी खंभों पर चढ़कर काम कर रहे हैं। आठ महीने पहले कैलाश की मौत हुई थी। अब तस्सबर को जान गंवानी पड़ी। निविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि कैलाश भी हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाए थे। अधिकारियों ने सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट नहीं उपलब्ध कराए हैं। सिर्फ दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed