फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract lineman attacked with sharp weapon

Bareilly News: संविदा लाइनमैन पर धारदार हथियार से हमला

Sat, 26 Jul 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman attacked with sharp weapon
फतेहगंज पूर्वी। हाईटेंशन लाइन के मरम्मत के दौरान मामूली कहासुनी के बाद चार लोगों ने धारदार हथियार से हमलाकर संविदा लाइनमैन को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

गांव बरगवां निवासी संविदा लाइनमैन सुखपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 9.30 बजे के करीब वह वड़िया लाइन की मरम्मत कार्य में जुटे थे। तभी वह मटैनिया गांव के पास पहुंचे तो देखा कि चार लोग हाईटेंशन की 11 हजार लाइन पर यूकेलिप्टस पेड़ की टहनी डालकर विद्युत आपूर्ति को बंद रखे हुए थे। सुखपाल ने उन लोगों से ऐसा करने का कारण पूछा और पुलिस में शिकायत करने को कहा तो उल्टा वह लोग सुखपाल पर लाइट बंद करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर विनोद और प्रेमदास निवासी गांव शिवनगर के साथ दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया।
पुलिस ने घायल को फरीदपुर सीएचसी भेजा है, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि संविदा कर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--
चाकू से हमला कर मजदूर को किया घायल

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा कमन निवासी पिंटू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कजरौटा गांव के पास बहगुल नदी के पास पॉलेज में मजदूरी के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी जब वह कजरौटा गांव से आगे नदी की तरफ जाने वाले चकरोड पर पहुंचे तो पुलिया के पास तीन अज्ञात लोग आकर उनकी बाइक गिरा दी। वह लोग उनका फोन छीनने लगे। नहीं देने पर मारपीट कर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। उनके चीखने पर लोग पहुंच गए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पिंटू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed