{"_id":"67255aaddf3402bbd5011574","slug":"contract-lineman-accuses-je-of-corruption-complains-bareilly-news-c-4-1-bly1039-513080-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संविदा लाइनमैन ने जेई पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संविदा लाइनमैन ने जेई पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, शिकायत
विज्ञापन
मीरगंज। शाही बिजली सब स्टेशन के एक संविदा लाइनमैन ने जेई और उनके बेटे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाकर सीओ मीरगंज से शिकायत की है। संविदा लाइनमैन फूल सिंह ने बताया कि बिजली सब स्टेशन में तैनात जेई भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। लोगों को डरा धमकाकर अवैध धन उगाही करते हैं। उनका बेटा भी विभाग के कर्मचारियों पर रौब जमाता है। पीड़ित ने सीओ मीरगंज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार को दीपावली के दिन उनके साथ गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी गई।
उपहारों के वितरण में हुआ विवाद
संविदा लाइनमैन फूल सिंह ने बताया कि नारा फरीदापुर में हाल ही में एक अवैध बिजली कनेक्शन पकड़ा गया था, जिसके बाद निगम और उपभोक्ता के बीच समझौता हुआ। इस समझौते के तहत उपभोक्ता से 5500 रुपये की राशि ली गई, जिससे उपहार खरीदे गए। इन उपहारों के वितरण के दौरान कहासुनी हुई और विवाद उत्पन्न हो गया।
आरोप को बताया निराधार
जेई साबिर खान ने बताया कि फूलसिंह द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। वह आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करता है। शिकायतें मिलने पर उसे बिजली निगम से निकाल दिया गया है। सभी कर्मचारियों को भी अवगत कराया गया है। इधर, सीओ गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।