{"_id":"67255b4ece86ad02f20634f7","slug":"contaminated-food-spoiled-digestion-32-patients-arrived-for-treatment-bareilly-news-c-4-bly1015-512899-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूषित खानपान ने बिगाड़ा हाजमा, इलाज के लिए पहुंचे 32 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूषित खानपान ने बिगाड़ा हाजमा, इलाज के लिए पहुंचे 32 मरीज
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर अव्यवस्थित खानपान सेहत पर भारी रहा। 48 घंटे में इलाज के लिए पहुंचे 110 मरीजों में 32 में फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण मिले। 48 घायल लोग इलाज पहुंचे। फिर भी बेड खाली रहे।
त्योहार के चलते बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। इमरजेंसी स्टाफ नर्स के मुताबिक दिवाली की रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक 110 मरीज इलाज को पहुंचे। दावा किया कि पहली बार दिवाली पर कोई भी मरीज पटाखा या अन्य किसी कारणों से झुलसा, जला हुआ नहीं पहुंचा। हालांकि, उल्टी, दस्त, पेंट में ऐठन, चुभन के 32 मरीज पहुंचे थे। जो दूषित खानपान की वजह से था। इसके चलते उनमें फूड प्वॉइजनिंग जैसे लक्षण उभरे। जबकि सड़क दुर्घटना, झगड़े या मारपीट में जख्मी हुए 48 लोगों को पुलिस ने पहुंचाया।
शेष बुखार, छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी की शिकायतें लेकर आए थे। जिन्हें दवाएं दी गईं। बताया कि दवा से राहत मिलने के बाद मरीज उनके परिजन भी डिस्चार्ज करने के लिए अड़ गए। भर्ती 27 मरीजों में 13 डिस्चार्ज, नौ बगैर बताए अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन
तीन सौ लोगों पर जानवरों का हमला, लगी एआरवी
बीते 24 घंटे में करीब तीन सौ लोगों पर जानवरों ने हमला कर जख्मी कर दिया। तीन सौ बेड अस्पताल स्थित एआरवी क्लीनिक पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। आंकड़ों के अनुसार 278 लोगों को कुत्ते, 16 को बंदरों और शेष लोगों में चूहे, छछूंदर, सियार के काटे गए लोग रहे। प्रभारी डॉ. विवेक के मुताबिक त्योहार में भी क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। ताकि एआरवी समय से लगे और रैबीज की चपेट में आने की आशंका न रहे।
अमर उजाला ब्यूरो