फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Container collides with dumper parked on bypass, driver dies

Bareilly News: बाइपास पर खड़े डंपर से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

Mon, 20 May 2024 04:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Container collides with dumper parked on bypass, driver dies
कंटेनर का केबिन काटकर घायल को बाहर निकाला, डंपर चालक मौके से फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)। सड़क पर खड़े डंपर को पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे कंटेनर चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाल और जिला अस्पताल भेजा। वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो गई, जबकि डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
शनिवार देर रात सेंट मेरी स्कूल के सामने बाईपास मार्ग पर डंपर खराब हो गया। चालक ने डंपर को मार्ग पर खड़ा कर दिया। इसी दौरान रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जा रहा कंटेनर डंपर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में बैठा बिशारतगंज बरेली निवासी चालक शायर खान अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर एसओ जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने केबिन में फंसे चालक को निकालने का प्रयास किया। कई असफल प्रयासों के बाद उन्होंने एक वर्कशॉप संचालक को बुलाकर केबिन कटवाया और शायर को बाहर निकाला। उसे 108 एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचते, उससे पहले ही शायर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर और डंपर को कब्जे में लेकर क्रेन की मदद से महतोष पुलिस चौकी के परिसर में खड़ा कर दिया। एसओ ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर फरार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed