फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumption increased by fear of swine flu vaccine

स्वाइन फ्लू के खौफ से बढ़ गई वैक्सीन की खपत

Tue, 16 Feb 2016 02:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग यह कह रहा है कि स्वाइन फ्लू के वायरस में वैक्सीन बेअसर है, वहीं दूसरी ओर शहर में स्वाइन फ्लू की दहशत में लोग वैक्सीन के लिए दौड़ रहे हैं। निजी चिकित्सालयों में वैक्सीन लगवाने के लिए अप्वाइंटमेंट का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

शहर में स्वाइन फ्लू के खौफ को देखते हुए वैक्सीन की खपत बढ़ गई है। एक चिकित्सक एक दिन में छह से सात वैक्सीन लगा रहे हैं। जबकि एक माह में यह संख्या 150 तक पहुंच रही है। वैक्सीन लगाने के लिए शहर में बाल रोग विशेषज्ञ ही आगे हैं, लिहाजा इनके पास ही भीड़ अधिक है। वैक्सीन सप्लाई करने वाली कंपनी मौजूदा समय में शहर के 40 बाल रोग चिकित्सकों को वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि खपत के अनुसार एक दिन में चार से छह वैक्सीन ली जाती है, जो तुरंत ही खत्म हो रही है। इनकी कीमत कम होने से लोग ज्यादा पूछ रहे हैं। बाजार में वैक्सीन की कमी भी नहीं है।
विज्ञापन

- इस मौसम में नहीं कारगर है वैक्सीन
जेडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा का कहना है कि किसी भी बीमारी के शुरू होने से दो माह पहले वैक्सीन लगाई जाती है। वैक्सीन लगाने के 20 दिन बाद वह असरकारक होती है। ऐसे में इस समय वैक्सीन लगाने का कोई औचित्य नहीं है। यह फायदा नहीं करेगी। अप्रैल बाद सभी वैक्सीन एक्सपायर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भीड़ में न जाएं कम प्रतिरोधक क्षमता के लोग
स्वाइन फ्लू से अब तक जितने लोगों की मौत हुई है वे सभी हाईरिस्क पर थे। लखीमपुर की महिला, बरेली के दो बच्चे और एक बुजुर्ग। इसके अलावा रामपुर की महिला। इन सभी में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के चलते ये स्वाइन फ्लू के वायरस की चपेट में जल्दी आत हैं। इसलिए इनको सावधान रहना जरूरी है। हाई रिस्क में गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज, एचआईवी, एड्स, टीबी मरीज, बच्चे, बुजुर्ग शामिल हैं।
- सावधान रहें
भीड़ भाड़ वाले स्थान में न जाएं
घर से बाहर निकले तो मास्क लगाएं
खांसी, जुकाम और बुखार होने पर इलाज करवाएं
इस दौरान न किसी के साथ खाएं न पिएं
झींकते और खांसते समय रुमाल रखें
हाई प्रोटीन और पोषण युक्त खानपान लें
पानी खूब पिएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed