फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers upset after receiving PNG bill including arrears

Bareilly News: एरियर समेत पीएनजी का बिल मिलने पर उपभोक्ता परेशान

Fri, 20 Dec 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Consumers upset after receiving PNG bill including arrears
- सीयूजीएल कार्यालय पर बिल संशोधित कराने वालों की लगी कतार
विज्ञापन


बरेली। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के सेटेलाइट स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दिसंबर के बिल में एरियर जोड़े जाने से नाराज उपभोक्ता की कतार लगी रही। तर्क था कि पूर्व में बकाया भुगतान करने के बावजूद एरियर जोड़ा जा रहा है।
सीयूजीएल कार्यालय के बिलिंग काउंटर पर मौजूद हरगोविंद नगर निवासी यश खंडेलवाल ने बताया कि इस बार उनका बिल 4,150 रुपये आया है। इसमें 2,150 रुपये एरियर जुड़ा है, जोकि पूर्व में ही जमा कर दिया गया था। हरूनगला निवासी मुकेश कुमार का इस बार 3,120 रुपये का बिल आया है। इसमें 1,810 रुपये एरियर है, जो कि उन्होंने पूर्व में ही जमा कर दिया था। ऐसे ही कतार में मौजूद दर्जन भर लोगों की शिकायत रही। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग रहे, जिन्होंने ईएमआई कनेक्शन लिया था, पर बकाया जमा नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

इन लोगों ने अपने एरियर समेत बिल को जमा कराया। सीयूजीएल अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने की वजह से ईएमआई कनेक्शन का जिनका बकाया रहा, उन्हें मेसेज जारी हो रहे हैं। बिल भुगतान होने के बाद भी बिल जारी हुए हैं तो उसे ठीक कराया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed