फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers' tempers soar due to faults, tripping and low voltage during the summer.

Bareilly News: गर्मी में फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज पर चढ़ा उपभोक्ताओं का पारा

Sat, 23 May 2026 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Consumers' tempers soar due to faults, tripping and low voltage during the summer.
भुता। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। क्षेत्र का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। इस समय विद्युत आपूर्ति में कटौती से उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया है। जगह-जगह फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की शिकायत है। उपभोक्ताओं ने एक्सईएन को पत्र भेजकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उपकेंद्र का घेराव करके धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भुता स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों-अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं के मुताबिक, कस्बा समेत कई गांवों में 24 घंटे में ट्रिपिंग के बीच महज 10-12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। लोग गर्मी में सो नहीं पा रहे हैं। रातजगा करने को मजबूर हैं। विद्युत उपकरण ठप हैं। गर्मी से बुजुर्ग-बच्चे बीमार हो रहे हैं। कस्बे के जितेंद्र पाल, राकेश, रामप्रकाश, निशांत आदि ने एक्सईएन को शिकायती पत्र भेजा है। उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार करने की मांग है। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर उपकेंद्र भुता का घेराव करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन,
रात में छह घंटे रोस्टिंग हो रही है। कई स्थानों पर तार टूटने से मरम्मत की जा रही है। सुरक्षा की मद्देनजर दिन में विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। विभाग की टीम लाइन ठीक करने के काम में लगातार लगी है। - विपुल कुमार शुक्ला, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
फॉल्ट और बिजली कटौती से लोगों में रोष
सिरौली। भीषण गर्मी में दिनभर बिजली कटौती के बाद रात में ट्रिपिंग और फॉल्ट से लोगों का चैन उड़ गया है। नगर क्षेत्र के नूरी घेर, फर्जंदनगर, कश्यप क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ट्रांसफार्मरों के केबल जल गया। इस कारण रातभर विद्युत आपूर्ति नहीं हुई। नगर में अस्पताल के पास और थाने के पास स्थित 400 केवी ट्रांसफार्मर में आए दिन शाम होते ही धमाके हो रहे हैं। इससे कॉलेज मार्केट, मुख्य मार्केट आदि प्रमुख क्षेत्रों में व्यापारी परेशान हैं। फॉल्ट सही करने के लिए दिन में शटडाउन लिया जाता है। बार-बार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में रोष है। एसडीओ विशाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को कॉम्बिंग कराई जाएगी। साथ ही बिजली चोरी रोको अभियान भी शुरू किया जाएगा। संवाद
000000000000000

बिजली की आंख मिचोली से रोषभड़सर। क्षेत्र के उपभोक्ता नजीर अहमद, डॉ. इदरीश हबी आदि ने बताया कि बिजली की आंख मिचोली से लोगों में रोष है। आपूर्ति का शेड्यूल नहीं है। दो-दो मिनट के अंतराल पर बिजली आती-जाती रहती है। लोगों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
00000000000

आधे गांव में दो माह से आपूर्ति ठप, एसडीएम को दिया ज्ञापनआंवला। उरला गांव के आधे क्षेत्र में दो माह से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे प्रभावित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती है। एसडीओ ने गांव में ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया था। इसी को लेकर गांव के लोग जब 132 केवी पर पहुंचे दो घंटे इंतजार के बाद भी वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। फोन कॉल पर बात करने पर निगम के अधिकारी टालमटोल करने लगे। ग्रामीणों ने एसडीएम से ट्रांसफार्मर लगवा कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस दौरान गुडडू सिंह, अजयवीर सिंह, विनय कुमार, राजन, चंद्रभान, राजाराम आदि मौजूद रहे। संवाद
00000000000000
दो रातों से आपूर्ति ठप, हजारों उपभोक्ता परेशान
गुलड़िया। पुन्नापुर बिजली घर का गौरी शंकर फीडर पिछली दो रातों से लगातार ठप है। इससे इलाके के हजारों उपभोक्ता भीषण गर्मी झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अधिकारी बिजली कटौती का स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं। फोन कॉल भी रिसीव नहीं करते हैं। पुन्नापुर फीडर के जेई राहुल रावत ने बताया कि दो-तीन दिनों से 132 केवी से बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने बताया कि एक घंटे बिजली मिलने के बाद ढाई से तीन घंटे की कटौती होती है, जो उनके नियंत्रण में नहीं है। जेई के अनुसार, यह कटौती ओवरलोड के कारण हो रही है।
00000000000
बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों अंटुआ उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
व्यवस्था में सुधार न होने पर 25 मई को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी
बिशारतगंज। शिवनगर चंपतपुर गांव के उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार देर रात अंटुआ विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। वे भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान हैं। ग्रामीणों के आक्रोश को देख सुबह से बंद विद्युत आपूर्ति तुरंत चालू कर दी गई।
बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे कई महिलाएं बच्चों के साथ केंद्र पर पहुंची। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों पर जानबूझकर बिजली आपूर्ति बंद रखने का आरोप लगाया। आरोप है कि उनको 24 घंटे में मुश्किल से दो-तीन घंटे बिजली मिलती है। जबकि गांवों को 18 घंटे आपूर्ति का प्रावधान है। ग्रामीणों ने 13 मई को आई आंधी-बारिश के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाने की बात कही। उन्होंने लाइन फॉल्ट होने पर बिना सुविधा शुल्क लाइन ठीक न करने का भी आरोप लगाया।

इससे पहले 20 मई को भिंडौरा गांव के ग्रामीणों ने भी उपकेंद्र पर हंगामा किया था। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने पर 25 मई से अंटुआ विद्युत उपकेंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

जेई रामचंद्र ने बताया कि आंधी से क्षतिग्रस्त हुई लाइनों को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। कुछ स्थानों पर समस्या है। वहां जल्द सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed