फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers pulled SSO from sub-centre, blocked Badaun Road

Bareilly News: एसएसओ को उपकेंद्र से खींच ले गए उपभोक्ता, बदायूं रोड पर लगाया जाम

Sun, 26 May 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Consumers pulled SSO from sub-centre, blocked Badaun Road
बरेली। शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं के सब्र का बांध शनिवार सुबह टूट गया। सुभाषनगर में बेहिसाब कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं ने शनिवार को उपकेंद्र का घेराव कर एसएसओ सुनील कुमार को बाहर खींच लिया। उनके साथ हाथापाई की। उपभोक्ताओं का गुस्सा देखकर अन्य बिजली कर्मचारी भाग गए। गुस्साए उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बदायूं रोड पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक हाईवे पर हंगामा होता रहा। शुक्रवार रात भी उपभोक्ताओं ने सुभाषनगर उपकेंद्र का घेराव किया था।
विज्ञापन

सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े सुभाषनगर समेत बदायूं रोड, करगैना, सर्वोदय नगर, तिलक काॅलोनी, राजीव कॉलोनी, गणेशनगर, शांति बिहार, अनुपम नगर, गंगा नगर आदि इलाकों में पिछले कई दिनों से अंधाधुंध कटौती की जा रही है। ओवरलोडिंग, लोकल फॉल्ट, 33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन और भूमिगत लाइन में फॉल्ट के कारण लगातार समस्या बनी हुई है। उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में मंगलवार से रोजाना लोकल फाॅल्ट और तकनीकी खराबियों के कारण किस्तों में 12 से 15 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। शुक्रवार को रातभर बिजली ने परेशान किया। शनिवार सुबह छह बजे फिर से बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं के धैर्य का बांध टूट गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे काफी संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे। यहां से अन्य कर्मचारी भाग गए, लेकिन एसएसओ सुनील कुमार उपभोक्ताओं के हत्थे चढ़ गए। उपभोक्ता उनको उपकेंद्र से खींचते हुए बाहर बदायूं रोड तक ले आए। यहां बरेली-बदायूं रोड पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता, अमित आनंद, एसडीई अभिषेक कपासिया, विजय कनौजिया आदि अधिकारियों समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपभोक्ताओं को समझाकर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटौती के कारण शनिवार को एक सप्ताह में चौथी बार उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा है। इससे पहले शुक्रवार रात उपकेंद्र का घेराव किया गया था। चार दिन पहले जाम लगाने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा 20 मई की रात लाल फाटक पर उपभोक्ताओं ने जाम लगा दिया था। सबसे ज्यादा समस्या सुभाषनगर और कांधरपुर उपकेंद्र के इलाकों में सामने आ रही है।

सुभाषनगर उपकेंद्र का घेराव कर यहां से एसएसओ सुनील कुमार को खींचकर बदायूं रोड तक ले जाने और उनके साथ हाथापाई करने के मामले में अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में बात करने पर एसडीई अभिषेक कपासिया ने बताया कि फिलहाल आपूर्ति को सुचारु करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। सरकारी काम में बाधा डालने और एसएसओ को उपकेंद्र से खींचकर ले जाने के मामले में एसएसओ की ओर से थाने में तहरीर दिलवाई जाएगी। थाना पुलिस से भी उपकेंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed