{"_id":"678584d5beffb925aa07afb4","slug":"consumers-entangled-in-the-new-system-of-electricity-corporation-complaints-are-not-going-away-bareilly-news-c-4-lko1064-560572-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली निगम की नई व्यवस्था में उलझे उपभोक्ता, दूर नहीं हो रहीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली निगम की नई व्यवस्था में उलझे उपभोक्ता, दूर नहीं हो रहीं शिकायतें
विज्ञापन
बरेली। बिजली निगम की नई व्यवस्था में उपभोक्ता उलझ गए हैं। शिकायतों का निस्तारण नहीं होने से व्यापारी भी परेशान हैं। इससे नाराज उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य अभियंता से मुलाकात कर छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। चीफ इंजीनियर ने 24 घंटे में सुधार का आश्वासन दिया है।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना, जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व व्यापारी सोमवार को चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचे। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नई व्यवस्था में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल गए हैं। समस्या होने पर कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क पर शिकायत करने के लिए कह दिया जाता है। यहां भी शिकायत का निस्तारण नहीं होता।
बताया कि कुतुबखाना क्षेत्र में शाम की कटौती से व्यापार ठप है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शाहदाना, जगतपुर में रोजाना सुबह 10 से शाम छह बजे तक कटौती की जा रही है। प्रदेश संगठन मंत्री अमरजीत बख्शी ने कहा कि लाइनमैनों के कार्यक्षेत्र बढ़ा दिए जाने से लोकल फॉल्ट घंटों ठीक नहीं होते। इस मौके पर जफर बेग, राजा सेठ, जुनैद खान, पुष्पेंद्र शुक्ला, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद