{"_id":"6a8369e369c108fc7902110c","slug":"consumers-distressed-by-erroneous-electricity-bills-making-repeated-visits-to-the-office-bareilly-news-c-4-bly1015-947440-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गड़बड़ बिजली बिलों से उपभोक्ता परेशान, लगा रहे कार्यालय के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गड़बड़ बिजली बिलों से उपभोक्ता परेशान, लगा रहे कार्यालय के चक्कर
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम के गड़बड़ बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। हर महीने बिल न आने से एकमुश्त बड़ी राशि के बिल थमाए जा रहे हैं।
कई उपभोक्ता बिल सुधार के लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं पर सुनवाई नहीं हो रही। किला निवासी इकबाल हुसैन को मार्च में स्मार्ट मीटर लगने के बाद अगस्त में 31 हजार रुपये का बिल मिला। हुसैन ने बताया कि उनका लोड दो किलो वॉट है और वे केवल सामान्य उपकरण चलाते हैं। वे कई बार कार्यालय गए पर समस्या हल नहीं हुई। रोली टोला के अनस का 3500 रुपये का बिल आया है, जबकि उन्होंने मई से सोलर पैनल लगा रखा है। अनस के अनुसार, सोलर बिजली बिल में समायोजित नहीं हो रही। उपभोक्ता बढ़े हुए बिलों से चिंतित हैं।
...........................
मेरे घर में छह दिन से लाइट नहीं है। दो किलोवॉट के कनेक्शन पर अप्रैल से जुलाई तक 7200 रुपये बिल दिखा रहा है। इसमें बिजली के खपत की यूनिट कम दिख रही है और बिल ज्यादा आ रहा है। - अली जान, न्यू कटघर किला
............................
मेरा दो किलोवॉट का बिजली का कनेक्शन है। जुलाई का बिजली का बिल 2682 रुपये आया है। पहले 800 से 1100 रुपये बिजली का बिल आता था। घर में कूलर, फ्रिज भी नहीं है, केवल लाइट व पंखे चलते हैं। - रमाकांश शर्मा, सुभाषनगर
विज्ञापन
...........................
वर्जन ...
बिजली बिल से जुड़ी जो शिकायतें प्राप्त होती हैं। उनकी रीडिंग कराकर जांच कराई जाती है। इसमें अगर कुछ मामले गड़बड़ होते हैं तो सुधार किया जाता है। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता, वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम 35-बी