फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers are not getting electricity bills till 15th

Bareilly News: उपभोक्ताओं को 15 तारीख तक नहीं मिल रहे बिजली के बिल

Thu, 11 Jan 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Consumers are not getting electricity bills till 15th
बरेली। शहर के बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने की 15 तारीख तक बिजली के बिल नहीं मिल पा रहे हैं। इसको लेकर अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बैठक की। उन्होंने मीटर रीडिंग कर रही एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि हर महीने की 10 तारीख तक सभी बड़े उपभोक्ताओं और 15 तारीख तक घरेलू उपभोक्ताओं को बिल पहुंचाएं ताकि वह 25 तारीख तक उसे जमा कर सकें।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता के मुताबिक निजी कंपनी ने तय समय सीमा में बिल जारी करने का भरोसा दिया है। अगर देरी होती है तो निजी फर्म के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा। बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर जनपदों में 12 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से एक लाख उपभोक्ताओं की बिलिंग सही तरीके से नहीं हो रही है। इसके लिए पावर काॅरपोरेशन के अध्यक्ष के आदेश पर अभियान छेड़ा गया है। मीटर रीडर के काम की निगरानी के लिए सचल दल बनाए गए हैंं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अनिल तिवारी ने बताया कि बिलिंग ठीक करने के लिए मीटर रीडर व अभियंताओं को जवाबदेह बनाया गया है। गलत बिलिंग होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी है कि वह लगातार चेकिंग करें। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित मीटर रीडर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पिछले महीने अभियान के दौरान सात मीटर रीडरों की कमियां सामने आई थी। उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed