फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction work on Saidpur road cut off by flood begins

Bareilly News: बाढ़ से कटे सैदपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 30 Nov 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Construction work on Saidpur road cut off by flood begins
फरीदपुर। रामगंगा नदी के निर्माणाधीन पुल पर हुए कार हादसे में तीन लोगों की मौत होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी नींद से जाग गया और सैदापुर मार्ग का आनन फानन में निर्माण शुरू करा दिया है। इसके बनने के बाद करीब 50 हजार लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बहगुल नदी में बाढ़ आने के बाद सैदापुर गांव के पुल के समीप पूरी सड़क बाढ़ में बह गई, जिससे करीब 25 गांवों का आवागमन बंद हो गया। इधर से निकलने वाले लोग वहां करीब 20 किलोमीटर दूरी तय करके दूसरे रास्ते से निकलते हैं। यह रास्ता पचौमी गांव से सीधे सैदापुर गांव होते हुए खुदागंज रोड में मिलता है। 25 गांवों का रास्ता बंद होने के कारण विगत दो माह पूर्व किसानों ने महापंचायत बुलाकर सैदापुर पुल पर धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


रामगंगा नदी के पुल पर हुए हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने सैदापुर मार्ग को बनाने वाली कार्यदायी संस्था को कार्य सौंप दिए। संस्था ने इस मार्ग पर बालू डाल कर मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया है। बालू से 20 फुट गहरा पटान कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed