फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction work of flyover started on Bilpur railway crossing, will get relief from jam.

Bareilly News: बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू, जाम से मिलेगा छुटकारा

Mon, 02 Dec 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Construction work of flyover started on Bilpur railway crossing, will get relief from jam.
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। इससे अब लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नगर से दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर बनने का टेंडर करीब एक वर्ष पहले ही हो चुका है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन रेलवे विभाग द्वारा नक्शे में खामी के चलते फ्लाईओवर निर्माण कार्य अधर में अटक गया, लेकिन अब रेलवे विभाग द्वारा दोबारा से नया नक्शा पास करवाने के बाद संबंधित कंपनी द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करने की तैयारी शुरू की गई।

क्या-क्या काम हुआ
इसके चलते क्राॅसिंग से दातागंज मार्ग की तरफ अधूरे पड़े हुए नाले को बनाया गया और सर्विस रोड डालने का कार्य भी शुरू किया गया है। वहीं, पिलर बनाने के लिए मशीनें व सरिया सहित अन्य मेटेरियल भी पहुंच गया है। इस मार्ग से नवादा मोड़ होते हुए दातागंज, बदायूं, मथुरा, आगरा की तरफ जाने वाले राहगीरों को अत्यंत फायदा मिलेगा। कई घंटों का सफर भी कम होगा। वहीं, बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर लगने वाले जाम से भी लोगो को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इधर, सेतु निगम के ठेकेदार अनिल गुप्ता ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा नक्शा पास होने के बाद फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed