फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of underpass at city cremation ground and Chaudhary Talab crossing next month.

Bareilly News: सिटी श्मशान भूमि और चौधरी तालाब क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण अगले माह

Mon, 11 Sep 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 11 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Construction of underpass at city cremation ground and Chaudhary Talab crossing next month.
बरेली। शहर के लोगों की वर्षों पुरानी सिटी श्मशान भूमि और चौधरी तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास की मांग अब पूरी होने वाली है। उम्मीद है कि अक्तूबर में दोनों स्थानों पर अंडरपास निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। अंडरपास निर्माण पर पूर्वोत्तर रेलवे 22 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगा। अंडरपास बनने के बाद दोनों स्थानों पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

सिटी श्मशान भूमि और चौधरी तालाब रेलवे क्रॉसिंग काफी व्यस्त क्रॉसिंग में शामिल हैं। ट्रेन की चपेट में आने से लोगों के मरने और घायल होने की घटनाएं भी इन्हीं इलाकों में ज्यादा होती हैं। क्रॉसिंग के दोनों ओर घनी बस्ती होने के कारण यहां दिनभर जाम लगा रहता है। चालू वित्तीय वर्ष में ही रेलवे ने दोनों स्थानों पर अंडरपास निर्माण को मंजूरी देने के साथ बजट भी जारी कर दिया। अब निर्माण शुरू कराने के लिए स्थानीय स्तर पर शेष औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। मार्च तक निर्माण को पूरा कर अंडरपास आवागमन के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन



-------------
ओवरब्रिज की थी मांग, जगह कम होने के चलते नहीं मिली मंजूरी
- सिटी श्मशान रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग थी। सांसद संतोष गंगवार की पैरवी पर दिल्ली की एक कंट्रक्शन कंपनी ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे भी किया था। इलाके में ओवरब्रिज के लिए पर्याप्त जगह न होने और घनी बस्ती के कारण कंपनी ने ओवरब्रिज निर्माण की संभावनाओं से भी इन्कार कर दिया। इसके बाद रेलवे ने यहां अंडरपास के लिए सर्वे कराया। चालू वित्तीय वर्ष में ही अंडरपास के लिए बजट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed