फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of overbridge at Hulasangra railway crossing to begin in June

जून में ही शुरू होगा हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण

Sat, 06 Jun 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Construction of overbridge at Hulasangra railway crossing to begin in June
हुलास नगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

45.26 करोड़ रुपये का हो चुका है ठेका, लेकिन अभी औपचारिक सूचना आनी बाकी

विज्ञापन
बरेली। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी के पास हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जून में ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होना है। सूत्रों की मानें तो एक कंपनी को 45.26 करोड़ का कांट्रेक्ट भी हो चुुका है लेकिन इसकी औपचारिक सूचना एनएचएआई के स्थानीय अफसरों के पास अभी नहीं आई है। फिलहाल यहां जाम की दिक्कत को देखते हुए क्रॉसिंग के पास डिवाइडर बनाने की तैयारी है, लेकिन इसमें दिक्कत यह है कि यहां सड़क संकरी है।
हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से ओवरब्रिज बनाने की कोशिश चल रही है। पिछले साल कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने इसमें खास दिलचस्पी दिखाते हुए इस प्रोजेक्ट का बजट भी पास करा दिया था, लेकिन ठेकेदार तय न हो पाने से इसका निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे हाईवे पर जाम की समस्या बनी हुई है। एनएचएआई मुख्यालय पर इस प्रोजेक्ट का ठेका होने की बात सामने आ रही है। बताते हैं कि आठ से दस दिन में यहां काम भी शुरू होने की संभावना है लेकिन एनएनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि जब तक हेडक्वार्टर से औपचारिक सूचना नहीं आ जाती, इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। हालांकि जाम की समस्या को देखते हुए यहां फिलहाल डिवाइडर बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जगह कम है, इसलिए डिवाइडर बनाने से पहले यह देखा जाएगा कि यहां सड़क ज्यादा संकरी तो नहीं हो जाएगी। ओवरब्रिज के संबंध में फिलहाल अभी कोई सूचना नहीं मिली है। - अमित प्रकाश, पीडी, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed