फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of gymnastics hall starts, players will be able to hone their skills

Bareilly News: जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण शुरू, हुनर निखार सकेंगे खिलाड़ी

Mon, 05 May 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Construction of gymnastics hall starts, players will be able to hone their skills
82 लाख रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग और बैडमिंटन हॉल के बीच हो रहा निर्माण
विज्ञापन


बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को जल्द ही अभ्यास करने के लिए हॉल मिल जाएगा। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की ओर से 82 लाख रुपये की लागत इसका निर्माण शुरू कराया गया है।
बीडीए ने कार्यदायी संस्था के रूप में विपिन भाटिया कंपनी को चुना है। हॉल का निर्माण पूरा करने के लिए नौ महीने का समय दिया गया है। जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा थी। हॉल का निर्माण स्टेडियम परिसर स्थित वेटलिफ्टिंग और बैडमिंटन हॉल के बीच में खाली जगह पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, इसके माध्यम से खिलाड़ियों को अत्याधुनिक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेडियम में अब तक जिम्नास्टिक के लिए अलग से कोई स्थान नहीं था। खिलाड़ी बैडमिंटन हॉल के एक कोने में सीमित जगह पर ही गद्दे बिछाकर अभ्यास करने के लिए मजबूर थे। नया हॉल बन जाने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भरपूर स्थान मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए, जिम्नास्टिक हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया है। नौ महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य है। जरूरत पड़ी तो हमारी ओर से खिलाड़ियों के लिए उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। - योगेंद्र, सचिव बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed