Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of gymnastics hall in the sports stadium gains momentum again

Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल के निर्माण को फिर मिली रफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Construction of gymnastics hall in the sports stadium gains momentum again
लगभग एक महीने से रुका था निमार्ण कार्य, खिलाड़ियों को समय पर हॉल मुहैया ही प्रथामिकता
विज्ञापन


बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण एक बार फिर शुरू हो गया है। ऊंचाई बढ़ाने और तकनीकी बदलाव के प्रस्ताव के स्वीकृत होने के एक महीने बाद कार्य दोबारा शुरू हो गया है। मजदूरों और इंजीनियरों की टीम ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। जिम्नास्टिक हॉल की ऊंचाई दो मीटर बढ़ाने के चलते परियोजना की लागत और समय दोनों में इजाफा हुआ है। अब यह हॉल पहले से अधिक ऊंचा और आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है।
दरअसल, मई के अंतिम सप्ताह में स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल और जिम के बीच खाली जगह पर जिम्नास्टिक हॉल के निर्माण की शुरुआत हुई थी। इसका शुरुआती बजट 82 लाख रुपये तय किया गया था। तत्कालीन सीडीओ जग प्रवेश की पहल पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने इस परियोजना को हाथ में लिया था। करीब 6300 वर्गफीट क्षेत्रफल में बनने वाले इस हॉल की दीवारों की लंबाई पहले 5.50 मीटर रखी गई थी, जिसके ऊपर दो मीटर ऊंचा झोपड़ीनुमा टिन शेड डालने की योजना थी।
विज्ञापन

हालांकि, तकनीकी समीक्षा के बाद विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि जिम्नास्टिक खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रशिक्षण के लिए हॉल की ऊंचाई और बढ़ाई जाए। इसके बाद बीडीए ने संशोधित डिजाइन मंजूर कर दी, जिसके तहत अब दीवारों की लंबाई 7.50 मीटर और टिन शेड की ऊंचाई करीब 9.50 मीटर कर दी गई है। इस बदलाव के चलते अब हॉल और विशाल एवं सुरक्षित बनेगा। इस बदलाव के कारण अब जिम्नास्टिक हॉल की लागत में करीब 25 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। अब इसकी लागत बढ़कर 1.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। निर्माण का समय भी लगभग दो माह बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
इस समय स्टेडियम में जिम्नास्टिक के लिए कोई अलग हॉल नहीं है। खिलाड़ियों को मजबूरी में बैडमिंटन हॉल के एक कोने में अभ्यास करना पड़ता है। बैडमिंटन हॉल में प्रतिदिन 30 से 35 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं, जिनमें कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। जगह की कमी के चलते जिम्नास्टिक खिलाड़ी अपने खेल की तैयारी पूरी तरह नहीं कर पा रहे थे। नया हॉल बनने के बाद उन्हें न केवल पर्याप्त जगह मिलेगी, बल्कि बेहतर उपकरणों और सुरक्षित माहौल में अभ्यास का मौका भी मिलेगा। संवाद

--




खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना ही हमारा लक्ष्य है। हॉल की ऊंचाई में किए गए बदलाव के बाद भी हम प्रयास करेंगे की निमार्ण कार्य समय पर पूरा हो जाए। - एपीएन सिंह, अधिशासी अभियंता बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed