{"_id":"5c2fbc8bbdec2256aa76f0b5","slug":"constable-suspended-for-misbehaving-with-women-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ पर सिपाही निलंबित, नशे में डॉक्टर से भी की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ पर सिपाही निलंबित, नशे में डॉक्टर से भी की अभद्रता
Sat, 05 Jan 2019 01:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत जहानाबाद के एक सिपाही ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। परिजन बचाने आए तो उन्हें धमकाया। बाद में सिपाही को पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी ले गई तो उसने वहां भी डॉक्टरों से अभद्रता की। एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी से शिकायत की थी। उसका कहना था कि बृहस्पतिवार को वह घर पर नहीं था। रात करीब साढ़े आठ बजे थाना जहानाबाद में तैनात सिपाही सुनील कुमार नशे की हालत में उनके घर आया। पत्नी ने कारण पूछा तो सिपाही ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी की। इस पर पत्नी ने शोर मचाया तो परिजन उसे बचाने दौड़े तो सिपाही गालीगलौज कर धमकाने लगा। बेटे को गला दबाकर मारने की कोशिश की और जेल भेजने की धमकी दी। पड़ोसी जमा हुए तो आरोपी सिपाही भाग गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना पुलिस सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए जहानाबाद सीएचसी ले गई तो सिपाही ने वहां डॉक्टर से अभद्रता की। गालीगलौज करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि सिपाही सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उस पर लगे आरोप गंभीर हैं। सीओ सदर योगेंद्र कुमार को जांच सौंप दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन