{"_id":"66d996b7c476042e72076767","slug":"constable-surkesh-sharma-will-be-declared-a-history-sheeter-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिपाही सुरकेश शर्मा की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, एसएसपी ने जारी किया आदेश, कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिपाही सुरकेश शर्मा की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, एसएसपी ने जारी किया आदेश, कार्रवाई शुरू
Thu, 05 Sep 2024 05:02 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:02 PM IST
सार
सिपाही सुरकेश शर्मा के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका काफी प्रयास के बाद भी पता नहीं लगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव लंगुरा निवासी सिपाही सुरकेश शर्मा को हिस्ट्रीशीटर घोषित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही उसका हिस्ट्रीशीटर नंबर थाने में चस्पा कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुरकेश और पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उसके पिता देवेंद्र शर्मा व अरेंद्र सिंह पर थाना भमोरा में मारपीट, झगड़ा, धोखाधड़ी आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। तीनों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने इनके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसमे देवेंद्र और अरेंद्र सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
सिपाही सुरकेश शर्मा का काफी प्रयास के बाद भी पता नहीं लगा। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश जारी कर दिया।
भमोरा थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि नंबर जारी कराने की प्रक्रिया पूरी की गई है। जल्द ही सुरकेश शर्मा का हिस्ट्रीशीट नंबर थाने के बोर्ड पर चस्पा हो जाएगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सुरकेश की तैनाती पहले मुरादाबाद पीटीसी में थी, वह काफी समय से ड्यूटी से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन