{"_id":"63fba9c9ddfda409ed0caed4","slug":"constable-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-room-2023-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Constable Suicide: सिपाही ने फंदे से लटककर दे दी जान, मोबाइल सीडीआर से होगा आत्महत्या की वजह का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Constable Suicide: सिपाही ने फंदे से लटककर दे दी जान, मोबाइल सीडीआर से होगा आत्महत्या की वजह का खुलासा
Mon, 27 Feb 2023 12:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:19 AM IST
सार
मेरठ के सिपाही ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। वह पहली शिफ्ट में ड्यूटी करके लौटा था। शाम को थाने नहीं पहुंचने पर सिपाही पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। एसपी देहात और सीओ जलालाबाद ने मौका का मुआयना किया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाने में तैनात सिपाही केशव कुमार (21) ने रविवार शाम को फंदे से लटककर जान दे दी। दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर साथी सिपाहियों की कॉल नहीं उठने के बाद जांच की गई। अंदर उसका शव लटका देखा गया। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी और सीओ जलालाबाद अजय राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मेरठ जिले के खरखौदा निवासी रामकुमार का बेटा केशव कुमार 2021 बैच का सिपाही था। इसी साल छह जनवरी को उसकी थाने में पहली पोस्टिंग मिली थी। केशव ने बाईपास रोड पर सलीम के मकान में किराये पर कमरा ले रखा था।
दिन में वह ड्यूटी कर कमरे में लौटा और दरवाजा बंद कर लिया। शाम की शिफ्ट में ड्यूटी के लिए करीब छह बजे थाने से फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अंदर से कोई आहट नहीं होने पर मोहल्ले के लोगों में चर्चा फैल गई। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर रात करीब पौने नौ बजे थाने से पुलिसकर्मी आए और टॉर्च की रोशनी डालकर अंदर झांक कर देखा।
विज्ञापन
कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद सीओ जलालाबाद अजय राय और थाना प्रभारी प्रदीप सहारावत मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने केशव के परिजनों से संपर्क साधा है। सीओ के अनुसार, परिजन मेरठ से चल दिए हैं। उनके आने के बाद ही शव को उतारा जाएगा। रात करीब साढ़े नौ बजे एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

शांत स्वभाव का था केशव
-केशव काफी शांत स्वभाव का था। वह ज्यादा किसी से बात भी नहीं करता था। वह अपना काम करने के बाद सीधे कमरे में चला जाता था। उसकी दोस्ती भी ज्यादा सिपाहियों से नहीं थी। बताते हैं कि उसके परिवार में किसी की हाल में शादी भी थी।
मोबाइल सीडीआर से पता चलेगी आत्महत्या की वजह
-अजय की मौत की वजह उसके मोबाइल से खुलेगी। पुलिस उसकी सीडीआर निकालेगी। अंतिम बार बात की जानकारी भी पता चलेगी। पुलिस के अनुसार, केशव के पिता की किराने की दुकान है। यह परिवार में सबसे बड़ा था। दो छोटी बहनें हैं।
-सिपाही ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। उसके परिजनों से संपर्क साधा गया। परिजनों के आने के बाद कमरे का ताला तोड़कर शव को उतारा जाएगा।
संजीव वाजपेयी, एसपी देहात