{"_id":"67b2494abbc81819860d656a","slug":"conspiracy-to-defame-waqf-board-wasi-bareilly-news-c-4-bly1015-582095-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड को बदनाम करने की साजिश : वसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड को बदनाम करने की साजिश : वसी
विज्ञापन
बरेली। वक्फ संशोधन बिल को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस की ओर से रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने बिल का विरोध करते हुए इसे वक्फ बोर्ड को बदनाम करने की साजिश बताया।
मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट ने कहा कि सरकार के बनाए गए वक्फ बोर्ड की कार्यशैली को एक साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में ही लगभग 16 संपत्तियों पर सरकारी विभागों का कब्जा है जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
सरकार ने सौतेला व्यवहार करते हुए वक्फ प्राधिकरण के अधिकारों को प्रतिबंधित कर दिया। यह चिंता का विषय है। तकरीबन 30 से अधिक प्राधिकरण (ट्रिब्यूनल) संचालित हैं। प्रत्येक पर वक्फ प्राधिकरण की तरह पाबंदियां क्यों नहीं? सरकार वक्फ बोर्ड को भूमाफिया मानती है तो बताए इसका जिम्मेदार कौन है?
विज्ञापन
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कासिम कश्मीरी ने और संचालन सैय्यद जमील अहमद राज एडवोकेट ने किया। इस मौके पर इंजीनियर अनीस अहमद, डॉ. अनीस बेग, राफिया शबनम, अधिवक्ता अच्छन अंसारी, अतीक करम इदरीसी, मुख्तार अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद