फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   conspiracy of Umesh Pal murder hatched in Bareilly Jail Two arrested including constable

UP: बरेली जेल में रची गई उमेश पाल हत्याकांड की साजिश, अशरफ से मिलने आए थे शूटर; सिपाही समेत दो गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 07:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 07:36 PM IST
सार

पुलिस ने बरेली जेल में अवैध तरीके से अशरफ से मुलाकात कराने के आरोप में जेल के आरक्षी शिवहरि अवस्थी और जेल में सब्जी व अन्य सामान मुहैया कराने वाले नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। 

विज्ञापन
conspiracy of Umesh Pal murder hatched in Bareilly Jail Two arrested including constable
अतीक अहमद और अशरफ। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की साजिश बरेली जेल में रची गई थी। यहां बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से मिलने हत्याकांड के शूटर आए थे। 

विज्ञापन


एसटीएफ के इनपुट पर एसएसपी अखिलेश चौरसिया की टीम ने शूटरों की अवैध तरीके से मुलाकात कराने वाले जेल के सिपाही शिवहरि अवस्थी और जेल में सब्जी मुहैया कराने वाले नन्हें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

जांच के लिए एसआईटी गठित 

इसके साथ ही अशरफ से जेल में मुलाकात करने वाले गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें अशरफ का साला सद्दाम और उसका साथी लल्ला गद्दी भी शामिल है। एसएसपी ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जेल में अशरफ को उसके करीबियों और रिश्तेदारों से बिना पर्ची के मिलाया जा रहा था। एक पर्ची और एक आधार कार्ड पर कई लोगों को मिलाया जाता था। मुलाकात भी सामान्य बंदियों के नियत स्थान पर न होकर अशरफ की बैरक या अन्य स्थान पर होती थी। 

Bareilly News: अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम पर रिपोर्ट दर्ज, पहचान छिपाकर रहता था बरेली में

गिरफ्तार किए गए सिपाही शिवहरि अवस्थी और अशरफ के साले सद्दाम से बातचीत का रिकॉर्ड भी मिला है। पुलिस ने दोनों के पास से दो मोबाइल और 3920 रुपये भी बरामद किए है।

जेल में सब्जी मुहैया कराने वाला टेंपो चालाक पहुंचाता था पैसे

गिरफ्तार किया गया सैदपुर कुर्मियान गांव का टेंपो चालक दयाराम उर्फ नन्हे जेल कैंटीन का सामान रोज सुबह शहर से आता था। आरोप है कि वह नन्हे अशरफ के साले सद्दाम और उसके साथी लल्ला गद्दी से खाने-पीने का सामान और पैसे लेकर जेल के अंदर जाता था। वहां जेल स्टाफ की मदद से यह सामान अशरफ तक पहुंचा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed